गर्म पानी पीने के फायदे – Benefits of Drinking Hot Water in Hindi

Share

पानी शरीर को स्वस्थ्य और निरोगी बनाने के लिए बहुत ही जरूरी होता हैं। जीवित रहने के लिए पानी पीना ही पड़ता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की गर्म पानी पीने के फायदे और भी ज्यादा होते हैं। गर्म पानी पीने के फायदे

जी, हाँ जो लोग गुनगुना पानी पीते हैं, वह काफी ज्यादा एक्टिव और तंदरुस्त रहते हैं। आइये जानते हैं गुनगुना पानी (गर्म पानी) पीने के फायदे क्या-क्या हैं?  जैसे की आपको पता ही होगा की मनुष्य के शरीर में 70% तक पानी होता हैं। पानी स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाये रखता हैं। साथ ही पानी पीने से शरीर की कई सारी बीमारियाँ भी कोसो दूर रहती हैं।

khali pet garam pani ke fayde

डॉक्टर्स की माने तो पानी पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई हो जाती हैं और शरीर के अंदर मौजूद ज़हरीले पदार्थ पेशाब और पसीने के जरिये बाहर निकल जाते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट और रात को भोजन करने के आधा घंटा बाद पानी पीते हैं तो पाचन से जुड़ी कई सारी परेशानियाँ अपने आप ही गायब होने लगती हैं। गैस और कब्ज़ जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती हैं।

गर्म पानी पीने के फायदे

आइये जानते हैं सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? और क्या-क्या लाभ होते हैं।

1.पेट साफ़ होता हैं

गुनगुने पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र को काफी ज्यादा फायदा होता हैं। गर्म पानी पीने से आंतो में जमा मल आसानी से बाहर निकल जाता हैं। जिससे आपका पेट पूरी तरह से साफ़ हो जाता हैं। इसलिए कब्ज़ से पीड़ित लोगो को खाली पेट गर्म पानी जरूर पीना चाहिए।

2. बॉडी को डेटॉक्स करे

गर्म पानी पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई हो जाती हैं। इससे शरीर से ज़हरीले टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। गर्म पानी के सेवन से बॉडी का टेम्परेचर बढ़ जाता हैं, जिससे पसीना आने लगता हैं। इसी पसीने के जरिये शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। ज्यादा लाभ पाने के लिए आप गर्म पानी में निम्बू का रस मिला कर पी सकते हैं।

3. बढ़ती उम्र के असर को कम करे

बॉडी में जमा ज़हरीले toxins को शरीर से बाहर निकालना बहुत ही आवश्यक होता हैं। अगर आप इन्हें शरीर से बाहर नहीं निकालते हैं तो आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं। लेकिन गर्म पानी को सुबह खाली पेट पीने से आप बढ़ती उम्र के असर को कम कर सकते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पेट पूरी तरह से साफ़ हो जाता हैं, इससे चेहरे की झुर्रियां और बारीक रेखाएं भी ख़त्म होने लगती हैं। यानी की लम्बी उम्र तक जवां दिखाई देना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट गरम पानी जरूर पिए।

इन्हें भी जरूर पढ़े…

4. बालों के लिए लाभकारी

गुनगुना पानी बालों के लिए भी लाभकारी हैं। इससे बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं। इसके अलावा इससे नए बाल उगाने में भी मदद मिलती हैं।

5. नाक और गले के कंजेस्टिव से राहत दिलाये

सर्दियों के दिनों में गले की खराश और दर्द जैसी समस्याओं होने लगती हैं। गले में खराश होने पर आगे चलकर खांसी और सर्दी-जुकाम भी हो सकता हैं। इससे बचने का सबसे आसान तरीका हैं की आप गर्म पानी से गरारे करे। इसके अलावा गर्म पानी को पीने से गले में होने वाली समस्याओं से भी आराम मिलता हैं।

6. पीरियड्स के दर्द से आराम दिलाये

अगर मासिक धर्म के दौरान पेट में तेज़ दर्द हो रहा हैं तो एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिए। इससे आपको पीरियड्स में होने वाले दर्द से आराम मिलता हैं। दरअसल पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में मसल्स में खिचाव होने लगता हैं, जिसे गर्म पानी रिलैक्स कर देता हैं। जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से राहत मिलती हैं।

7. पिम्पल दूर करे

लड़कियों के चेहरे पर होने वाले कील-मुहांसे अकसर उन्हें परेशान करते रहते हैं। अब तो सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी इन पिम्पल के शिकार हो रहे हैं। अगर आप अपने चेहरे को पिम्पल्स होने से बचाना चाहते हैं तो सुबह उठकर खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी जरूर पिए। यह मुहांसे की समस्या से बचने का सबसे आसान तरीका हैं।

8. वजन घटाने में मददगार

गर्म पानी को पीने से वजन कम करने में आसानी होती हैं। वैसे तो वजन कम करने के लिए रोजाना कसरत करनी जरूरी हैं, लेकिन कई लोग रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वह लोग भी सुबह खाली पेट गर्म पानी पीकर वजन को नियन्त्रण में रख सकते हैं। ज्यादा फायदा लेने के लिए आप गुनगुने पानी में निम्बू का रस और शहद मिला कर सुबह खाली पेट पीजिये, इससे शरीर में जमा फ़ालतू चर्बी बर्न होने लगती हैं और मोटापे से छुटकारा मिलता हैं।

9. ब्लड सर्कुलेशन तेज़ करे

खराब ब्लड सर्कुलेशन शरीर में कई सारी बिमारियों को पैदा करता हैं। ख़राब ब्लड सर्कुलेशन से बचने के लिए गुनगुना पानी पीना उत्तम उपाय हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता हैं। गुनगुना पानी पीने से न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन तेज़ बनता हैं, बल्कि इससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *