घुटने के दर्द के लिए घरेलू उपचार – Knee Pain Treatment At Home In Hindi

Share

अगर आपके भी घुटनों या जोड़ो में दर्द रहता हैं या फिर आपको आर्थराइटिस की बीमारी हैं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। घुटनों में दर्द का घरेलू इलाज - Knee Pain Treatment At Home In Hindi

क्योंकि आज हम घुटनों का दर्द कम करने वाले उपयोगी घरेलु नुस्खे और उपाय बताने जा रहे हैं। घुटने का दर्द दूर करने या फिर इससे छुटकारा पाने के लिए निचे बताये गये टिप्स को जरूर अजमाए।

Home remedies for knee pain in hindi

तो बिना देर किये जानते हैं घुटनों का दर्द दूर या कम करने के असरदार घरेलु नुस्खे और उपाय। इन उपाय को अजमाने से घुटने का दर्द गायब हो जायेगा और आपको काफी आराम मिलेगा।

घुटनों का दर्द दूर करने के घरेलु नुस्खे और उपाय

1. पीसे हुए मेथी दाने : रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच पीसे हुए मेथी दाने में 1 ग्राम कलौंजी मिला कर फांकने से घुटनों में होने वाले दर्द से आराम मिलता हैं। मेथी के लड्डू खाने से भी हाथ-पैर और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता हैं।

2. २ चम्मच मेथी के दानों का सेवन करे : मेथी के दानों को दरदरा कूट कर सर्दियों के दिनों में 2 चम्मच और गर्मियों के दिनों में एक चम्मच सुबह-सुबह खाली पेट पानी के साथ लेने से घुटने एवं जोड़ों के दर्द से निजात मिलती हैं।

30 वर्ष की उम्र के बाद मेथी के दानो को फांकने से बॉडी के जॉइंट्स मजबूत बनते हैं और बुढ़ापे तक ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और गठिया जैसी बिमारियों से बचने में मदद मिलती हैं।

3. अलसी और अखरोट का सेवन करे : अलसी का सेवन करे अलसी के दानो के साथ 2 अखरोट की गिरी मिला कर खाने से भी जोड़ो का दर्द दूर हो जाता हैं।

4. जीरा, दालचीनी, अदरक और हल्दी का सेवन करे : घुटने का लचीलापन बढ़ाने के लिए जीरा, दालचीनी, अदरक और हल्दी का इस्तेमाल करना लाभदायक होता हैं। इन चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो घुटने की सूजन और दर्द को कम करते हैं।

5. नारियल की गिरी का सेवन करे : प्रतिदिन नारियल की गिरी खाने से भी घुटनों में ताकत आती हैं और दर्द से छुटकारा मिलता हैं।

6. लहसुन की कलि को दही के साथ सेवन करे : रोजाना सुबह खाली पेट एक लहसुन की कलि को दही में मिला कर 2 महीने तक खाने से कनी पैन के इलाज में मदद मिलती हैं।

इन्हें भी जरूर पढ़े…

7. नीम के तेल और अरंडी का तेल के साथ मालिश करे : घुटने के दर्द से निजात पाने के लिए आप नीम के तेल में अरंडी का तेल बराबर मात्रा में मिला कर सुबह-शाम घुटनों की मालिश करे। इससे दर्द से आराम मिल जाता हैं।

8. रोजाना खजूर का सेवन करे : रोजाना 3-4 छुहारे या खजूर खाने से भी घुटनों में ताकत आती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम वाले आहार खाए। इसके अलावा कैल्शियम की 500 mg की गोली सुबह-शाम लेते रहे। दूध, दही, मछली और ब्रोकोली में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता हैं।

9. मेथी के बीजों को पानी में भिगोके सेवन करे : मेथी के बीज जोड़ो के दर्द को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। एक चम्मच मेथी के बीजों को रात भर साफ़ पानी में भिगोये। सुबह पानी से मेथी के दानो को छान ले और बीजों को अच्छी तरह से चबा कर खा जाये।

जब आप मेथी के दानो का सेवन करेंगे तो यह कड़वा लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे करके कुछ देर बाद यह मीठा लगने लगता हैं। आयुर्वेद के अनुसार मेथी के बीज गर्म तासीर वाले होते है, इसलिए यह जोड़ो के दर्द से आराम दिलाते हैं।

10. हल्दी पाउडर, गुड़ और मेथी को मिलके सेवन करे : हल्दी पाउडर, गुड़ और मेथी दाना पाउडर में पानी बराबर मात्रा मिला कर गर्म करे और इसका लेप बनाये। इस लेप को रात को घुटनों पर लगाए और पट्टी बाँधकर सो जाये। सुबह उठकर पट्टी को खोल कर साफ़ कर ले, फिर रात को यही क्रिया दोहराए। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको काफी ज्यादा फायदा होगा और घुटने के दर्द से छुटकारा मिलेगा।

11. गेंहू के आकार का चूना दही या दूध में मिला कर सेवन करे : अगर कैल्शियम की कमी की वजह से जोड़ो में दर्द हो रहा हैं तो खाने वाला चूना खाए। गेंहू के आकार का चूना दही या दूध में मिला कर दिन में 1 बार 90 दिनों तक पीजिये। लेकिन यह उपाय आपको 90 दिनों तक ही करना होगा। 90 दिनों से ज्यादा इस उपाय को न करे।

12. अखरोट का सेवन करे : लगातार 20 दिनों तक अखरोट की गिरी खाने से भी घुटनों का दर्द कम हो जाता हैं।

13. गाजर का सेवन करे : गाजर में घुटनों का दर्द कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। चीन में हज़ारों सालों से गाजर का इस्तेमाल जोड़ो के दर्द को दूर करने के लिए किया जाता रहा हैं। गाजर को पीस ले और इसमें थोड़ा सा निम्बू का रस मिला कर खाए। यह घुटनों के ligaments को पोषण प्रदान करके दर्द निवारक का काम करता हैं।

14. गर्म और बादमे ठंडे पैड से सिकाई करे: घुटनों का दर्द कम करने के लिए गर्म या ठंडे पैड से सिकाई करे।

15. मेथी चूर्ण का सेवन करे : मेथी के दानो को कढ़ाही या तवे पर गुलाबी होने तक सेंक ले। फिर इसे ठंडा होने के बाद पीस ले और रोजाना सुबह इस चूर्ण की आधा चम्मच मात्रा एक गिलास पानी के साथ ले। इससे भी घुटनों में होने वाला दर्द कम होने लगता हैं।

16. प्याज का सेवन करे : प्याज में सूजन को कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसलिए यह घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने में मदद करता हैं। प्याज में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। प्याज में सल्फर होता हैं जो घुटनों में दर्द पैदा करने वाले एंजाइम को बनने से रोकता हैं। ताज़ा रिसर्च से यह पता चला हैं की प्याज में ( मॉर्फिन ) की तरह पीड़ा निवारक गुण पाए जाते हैं।

17. सुबह खाली पेट मेथी का सेवन करे : मेथी के दाने हमेशा सुबह खाली पेट और दोपहर एवं रात को भोजन करने के बाद आधा चम्मच एक गिलास पानी के साथ लेना चाहिए। इससे जोड़ो में मजबूती आती हैं और जोड़ो में किसी भी तरह के दर्द को कम करने में मदद मिलती हैं।

18. घर पर आराम करे : घुटनों में तेज़ दर्द होने पर आराम करने के सलाह दी जाती हैं। ताकि दर्द और सूजन को कम किया जा सके। फिजियोथेरेपी में कई प्रकार की क्रिया करवा कर घुटनों के दर्द और सूजन को कम करने का प्रयास करते हैं।

19. मेथी के दाने, सौंठ और हल्दी का सेवन करे : मेथी के दाने, सौंठ और हल्दी को बराबर मात्रा में मिला कर पीस ले। रोजाना सुबह-शाम खाना खाने के बाद गर्म पानी के साथ 2-2 चम्मच इसे लेने पर आपको काफी लाभ मिलता हैं।

20. अंकुरित मेथी के दानों का सेवन करे : अंकुरित मेथी के दानों को खाए। फिर इन्हें खाने के बाद आधे घंटे तक कुछ न खाए। इससे घुटनों के दर्द का इलाज करने में मदद मिलती हैं।

घुटनों के दर्द का तेल कैसे बनाएं

गर्म तेल से घुटनों की मालिश करने से भी दर्द से आराम मिलता हैं। इसलिए

  • एक बड़ा चम्मच सरसों के तेल में लहसुन की 2 कलियाँ कुचल कर डाले।
  • इसे तब तक गर्म करे, जब तक लहसुन पक न जाये।
  • फिर आंच से उतार कर इस तेल को हल्का गर्म होने के बाद घुटनों की मालिश करे।

यह आपको दर्द से तुरंत आराम दिलाता हैं। इस तेल के इस्तेमाल से मांसपेशियों में हुई सूजन को भी दूर किया जा सकता हैं। घुटने में दर्द से आराम दिलाने का यह बहुत ही असरदायक तरीका हैं।

घुटनो के दर्द के लिए आयुर्वेदिक दवा

अगर घुटनों में चिकनाई ख़त्म हो गयी है और जोड़ों के दर्द से किसी भी दवाई से आराम नहीं मिल पा रहा हो तो, ऐसे में …

  • हरसिंगार (पारिजात) पेड़ के 12 पत्तों को कूट कर 1 गिलास पानी में उबाले।
  • पानी जब ¼ रह जाये तो इस छान कर ठंडा करके पिए।
  • 90 दिनों तक यह उपाय अजमाने से घुटनों में ग्रीस पूरी तरह से वापिस आ जाती हैं।
  • अगर कुछ कमी रह गयी हो तो 1 महीने का गैप देकर फिर 90 दिनों तक इस उपाय को दोहराए।
  • निश्चित ही आपको काफी ज्यादा लाभ होगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *