सूजी खाने के 7 फायदे जो कोई नहीं जानता

Share

सूजी का हलवा बहुत ही टेस्टी होता हैं। सूजी के हलवे को हम देवी-देवताओं को प्रसाद के रूप में चढाते हैं। क्या आपको सूजी से होने वाले लाभ के बारे में पता हैं? सूजी को रवा भी कहा जाता हैं। आज हम सूजी खाने के फायदे जानेंगे।सूजी खाने के 7 फायदे जो कोई नहीं जानता

सूजी को गेंहू का एक प्रकार कह सकते हैं। इसे ज़्यादातर जगहों पर रवा के नाम से भी जाना जाता हैं। इसमे ग्लूटेन पाया जाता हैं। हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए सूजी का हलवा, इडली या फिर उपमे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता हैं।

यह खाने में बहुत ही लाइट होती हैं। इसलिए कुछ हल्का-फूलका खाने का मन हैं, तो सूजी की कोई भी डिश बेस्ट हैं। आइए जानते हैं रवा (सूजी) को खाने से और कैसे सेहत को फायदे हो सकते हैं।

1 ओवर ईटिंग से बचाती हैं

सूजी आते के चोकर का ही एक प्रकार हैं जिसकी थोड़ी सी मात्रा खाने से पेट भर जाता हैं और दिन भर भूख नही लगती हैं। इससे ओवर ईटिंग से बचा जा सकता हैं।

वजन कम करने वालो के लिए इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद होता हैं। स्लिम-ट्रिम बॉडी पाने के लिए सूजी बैलेंस्ड डाइट हैं। सूजी पेट में जाने के बाद धीरे-धीरे पचती हैं, जिसके कारण जल्दी भूख नही लगती हैं।

2 एनर्जी बढ़ाती हैं

रवा या सूजी एनर्जी का भी बहुत अच्छा सोर्स हैं। सुबह नाश्ते में इसे खाने से पूरे दिन बॉडी में एनर्जी बनी रहती हैं। दिन भर आलस्य और भारीपन नही लगता हैं। इसके साथ सब्ज़ियो की भरपूर मात्रा लेने से सेहत को दुगना फायदा होता हैं। ज़्यादातर लोग सूजी का इस्तेमाल उपमा के रूप में करते हैं।

3 हड्डियो और नर्वस सिस्टम को सही रखता हैं

रवा खा कर हड्डियो और नर्वस सिस्टम को भी हेल्दी रखा जा सकता हैं। प्रोटीन की भरपूर मात्रा लिए रवा स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता हैं और साथ ही मसल्स के लिए भी। इसमे मौज़ूद फॉस्फोरस, ज़िंक, मैग्नीशियम, नर्वस सिस्टम को सही रखने में मदद करते हैं।

4 दिल की बीमारी को दूर रखती हैं

जानकार हैरानी होगी , लेकिन सूजी दिल के लिए भी बहुत अच्छी हैं। कार्डियोवॅस्क्युलर हेल्थ को सही रखने के साथ हार्ट अटैक से बचाती हैं और आर्टरीस में प्रॉपर ब्लड सर्क्युलेशन को बनाए रखती हैं।

5 इम्यूनिटी बढ़ाती हैं

बॉडी की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सेलेनियम बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी होता हैं जो कई प्रकार के इन्फेक्शन से बचाता हैं और अनेक तरह की बीमारियो से लड़ने के लिए तैयार करता हैं। इसलिए सूजी खाएँगे तो इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।

6 पाचन सही होता हैं

रवा में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को सही रखने में सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता हैं। रवा में 2 तरह के फाइबर मौज़ूद होते हैं, घुलनशील और अघुलनशील। घुलनशील फाइबर ही पाचन क्रिया को सही रखने में सबसे ज़्यादा ज़रूरी होते हैं।

इसके साथ ही इसमे कैल्शियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे कई मिनरल्स मौज़ूद होते हैं। इनकी कमी होने पर पाचन तंत्र सही तरीके से काम नही करता हैं और क़ब्ज़, मरोड़ जैसी कई समस्याएँ पैदा होने लगती हैं।

7 एनेमिया की प्राब्लम नही होती

रवे में आयरन उचित मात्रा में होता हैं। यह शरीर के लिए बहुत ही ज़रूरी हैं। इसकी सही मात्रा शरीर में खून की कमी नही होने देती , जिससे बॉडी सही तरीके से काम करती हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *