प्रेगनेंसी में गुड़ खाना क्यों है जरूरी?

Share

गुड़ खाने के फायदे तो बहुत हैं। गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। यही कारण हैं की गुड़ के सेवन से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता हैं। प्रेगनेंसी में गुड़ खाना क्यों है जरूरी

इसके अलावा यह कैल्शियम का भी बढ़िया स्रोत है। कैल्शियम और आयरन दोनों ही गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में प्रेगनेंसी पीरियड्स में गुड़ जरूर खाना चाहिए। गन्ने में पाए जाने वाले पोषक तत्व, मिनरल्स और विटामिन्स गुड़ में वैसे ही मौजूद रहते हैं।

Pregnancy me gud khana chahiye ya nhi

जिस वजह से यह मोतियाबिंद, कैंसर, हार्ट डिसीज और दूसरी बिमारियों को दूर करने में मदद करता हैं। इसके अलावा गुड़ स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो, फ्री रेडिकल्स सेल्स को नष्ट करते हैं और स्किन को लम्बे समय तक जवान बनाये रखता हैं।

गर्भावस्था के समय गुड़ खाने के फायदे

गर्भवती महिलाओं को सातवें महीने से गुड़ खाना चाहिए। गुड़ में आयरन होता हैं जो होने वाले बच्चे के वजन और स्वास्थ्य को बेहतर बनाता हैं। आइये जानते हैं गर्भावस्था के दिनों में गुड़ खाने से गर्भवती स्त्री को क्या-क्या लाभ होते हैं?

1. ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रखे

इसमें सोडियम कम मात्रा में होता हैं, जिसके कारण ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता हैं। गर्भावस्था के समय गुड़ के सेवन से गुर्दे में पथरी की समस्या होने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं। साथ ही गुड़ के सेवन से दिल की बीमारियाँ होने की संभावना भी काफी कम हो जाती हैं।

इन्हें भी जरूर पढ़े

2. खून बढ़ाता हैं

गुड़ को खाने से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। जिसके कारण प्रेग्नेंट महिला में खून की कमी नहीं हो पाती हैं। इसके अलावा गर्भवती महिला अगर गुड़ खाती हैं तो उसके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती हैं, जिससे बिमारियों और इन्फेक्शन से लड़ने में आसानी होती हैं।

3. सूजन कम करता हैं

गुड़ में पोटैशियम और मिनरल्स होते हैं जो बॉडी में पानी की कमी नहीं होने देते हैं। पोटैशियम बॉडी के एलेक्ट्रोलाईट लेवल को बैलेंस में रखता हैं। जिस कारण प्रेगनेंसी के वक़्त शरीर में हुई सूजन और दर्द को कम करने में आसानी होती हैं।

4. होने वाले बच्चे के लिए अच्छा

गुड़ में फोलेट प्रचुर मात्रा में होता हैं जो प्रेगनेंसी पीरियड में आपको हेल्दी बनाये रखता हैं। साथ ही यह भ्रूण के विकास में अहम् योगदान भी देता हैं।

5. खून साफ करे

गुड़ के सेवन से खून को साफ़ करने में मदद मिलती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे उनके होने वाले बच्चे को भी लाभ मिलता हैं।

6. जोड़ो के दर्द से आराम दिलाये

प्रेगनेंसी पीरियड में गुड़ खाने से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं, जिससे घुटनों आदि में मजबूती आती हैं। इसके सेवन से जोड़ो के दर्द और अकड़न को कम करने में मदद मिलती हैं। जोड़ो में दर्द होने की शिकायत ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को रहती हैं, जिसे गुड़ खा कर दूर किया जा सकता हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *