महिलाओं के लिए ज़रूरी पौष्टिक आहार

Share

महिलाओं को हेल्दी रखने वाले आहार, जिन्हें हर स्त्री को जरूर खाना चाहिए। महिलाओं का शरीर अपने पुरे जीवनकाल में कई सारे प्रोसेस से गुजरता हैं।

स्त्रियों का शरीर पुरुषो की तुलना में नाज़ुक होता हैं। ऐसे में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कई सारी बीमारियाँ होने का ख़तरा भी ज्यादा रहता हैं।

जानकारों की माने तो महिलाओं को निम्नलिखित 10 फूड जरूर खाना चाहिए, इससे उनकी बॉडी फिट रहती हैं और वे कई सारी बिमारियों से भी बची रहती हैं।

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और ऑफिस के साथ-साथ घर को भी सम्भालती हैं तो निचे बताये गये खाद्य पदार्थो का सेवन जरूर करे। यह ऐसे आहार हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से महिलाओं को काफी ज्यादा फायदा होता हैं।

महिलाओं को जरूर खानी चाहिए यह 10 बेस्ट फ़ूड

1. अलसी के बीज

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी का बढ़िया स्रोत हैं। जो दिमाग के साथ साथ पुरे शरीर को तंदरुस्त बनाये रखते हैं। इससे स्किन ग्लो करने लगती है, बाल घने बनते हैं और हड्डियों में मजबूती आती हैं।

इसके अलावा अलसी के बीजों में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। जिससे दिल की बीमारियाँ, कब्ज़, ब्लड प्रेशर की बीमारी और कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में आसानी होती हैं।

यह PMS के लक्षणों से भी बचाने में मददगार होते हैं। स्त्रियों को अलसी के बीज जरूर खाने चाहिए।

2. फलों का सेवन करे

मोटापा दूर करने के लिए स्त्रियों को रोजाना एक कटोरी फल जरूर खाना चाहिए। इनमे फैट बिलकुल कम होता है। साथ ही इनमे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, फाइबर और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

इनके सेवन से बॉडी हाइड्रेट भी रहती है और मोटापा भी नहीं बढ़ता हैं। आपको सीजन में मिलने वाले फलों को खाने की सलाह दी जाती हैं।

इन्हें भी जरूर पढ़े…

3. पिस्ता जरूर खाए

पिस्ता कॉपर, विटामिन 6, पोटैशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम से भरा हुआ हैं। साथ ही इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होते हैं।

जिससे आपकी कमर और कोलेस्ट्रॉल लेवल दोनों ही कम होने लगते हैं। पिस्ता एंटीऑक्सीडेंट से भी समृद्ध मेवा हैं, जिससे कैंसर और दिल की बिमारियों से बचने में मदद मिलती हैं।

4. हरी पत्तेदार सब्जियां खाए

हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन्स और मिनरल्स का भंडार मानी गयी हैं। पालक जैसी गहरे हरे रंग वाली सब्जी को प्रत्येक लड़की को जरूर खाना चाहिए।

क्योंकि यह विटामिन K, विटामिन सी और आयरन से भरपूर होता हैं, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाले खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती हैं।

5. ढेर सारा पानी पीजिये

मनुष्य का शरीर 70% पानी से बना हुआ हैं। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई हो जाती हैं। इससे खून साफ होता हैं और बॉडी में न्यूट्रीएंट्स की सप्लाई सही तरीके से होती हैं।

पानी हमारी हड्डियों, स्किन और नाखूनों को स्वस्थ्य बनाये रखता है। यह शरीर के अंदर मौजूद ज़हरीले पदार्थ और गंदगी को बाहर निकाल देता हैं।

इसके अलावा पानी पीने से कब्ज़, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं दूर रहती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता हैं। महिला हो या पुरुष सभी को उचित मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।

6. हल्दी का सेवन करे

औरतों को हल्दी जरूर खानी चाहिए। इससे स्किन सुंदर बनती हैं और कई सारी बीमारियाँ दूर रहती हैं। इससे रक्त भी शुद्ध बनता हैं और त्वचा में निखार आता हैं।

7. क्रेनबेरी (करोंदा)

यूरिन इन्फेक्शन स्त्रियों में होने वाली एक आम बीमारी हैं। लेकिन करोंदे का रस पीने से यूरिन इन्फेक्शन से बचने में आसानी होती हैं। महिलाओं को रोजाना एक गिलास फ्रेश करोंदे का जूस पीने की सलाह दी जाती हैं। यह आपको सुपरमार्केट में मिल जायेगा।

8. दूध-दही का सेवन करे

लो फैट वाला दूध महिलाओं को जरूर पीना चाहिए। स्त्रियों की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाये रखने के लिए रिबोफ्लेविन, विटामिन बी-12 और कैल्शियम की जरूरत पड़ती हैं। जो की एक कटोरी दही और एक गिलास दूध पी कर प्राप्त किया जा सकता हैं।

9. मुनक्का खाए

यह आयरन का बढ़िया स्रोत हैं। अगर कब्ज़ की समस्या बनी रहती हैं तो रोजाना इसका सेवन करे, क्योंकि यह फाइबर से भरा हुआ हैं। यह चेहरे की झुर्रियों को ख़त्म करता हैं, साथ ही शरीर में हुई खून की कमी को दूर करता हैं।

मुनक्का खाने से खून साफ बनता हैं और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी दूर रहती हैं।

10. साबुत अनाज

साबुत अनाज से रेशे और एनर्जी प्राप्त होती हैं। यह शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की सप्लाई करते हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *