बीपी लो (लो ब्लड प्रेशर) करने के घरेलू उपाय

Share

अगर आप कमजोरी और थकान महसूस करते हैं तो यह लो ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं। बहुत ज्यादा कमजोरी या पोषक तत्वों की कमी की वजह से यह समस्या हो सकती हैं। बीपी लो करने के घरेलू उपाय

जिससे आपको चक्कर आना, सुस्ती, काम में मन न लगना, शरीर में बहुत ज्यादा दर्द होना जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता हैं। ऐसे में आज हम आपको लो ब्लड प्रेशर को दूर करने वाले उपयोगी घरेलु उपाय और नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनके प्रयोग से आप लो ब्लड प्रेशर का इलाज कर सकते हैं।

Home treatment for low blood pressure in hindi

लो ब्लड प्रेशर होने से मानसिक तनाव भी हो सकता हैं। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के घरेलु नुस्खे और उपचार को जानने की जरूरत हैं।

लो ब्लड प्रेशर से निजात दिलाने वाले उपाय

1) लो ब्लड प्रेशर होने पर चक्कर आने की समस्या हैं तो आंवले के जूस में शहद मिला कर पीना चाहिए। इससे चक्कर आने बंद हो जाते हैं और लो बी.पी. से आराम मिलता हैं।

2) अदरक को बारीक काटकर उसपर निम्बू का रस और सेंधा नमक मिला कर रख दे। फिर भोजन करने से पहले थोड़ी मात्रा में इन टुकड़ो को बार-बार खाते रहे, इससे लो ब्लड प्रेशर दूर हो जाता हैं।

3) रात को 3 से 4 बादाम को पानी में भिगो कर रख दे। सुबह इसका छिलका उतार कर 15 ग्राम मक्खन और मिश्री मिला कर खाए। इससे ब्लड प्रेशर नार्मल बनने लगता हैं।

4) चुकंदर के रस को सुबह-शाम पीने से भी लो ब्लड प्रेशर की बीमारी समाप्त होने लगती हैं। यह लो ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने का रामबाण इलाज हैं।

5) 10 ग्राम किशमिश और 50 ग्राम देसी चने को रात भर 100 ग्राम पानी में भिगो कर रख दे। सुबह खाली पेट भिगोये गये चने और किशमिश को चबा-चबा कर खाए और इस पानी को पी जाये। अगर देसी चने न मिल पा रहे हैं तो सिर्फ किशमिश को ही भिगोये। इससे लो बी.पी. की शिकायत दूर हो जाती हैं।

6) दालचीनी, कपूर और जटामांसी को बराबर मात्रा में मिला कर मिश्रण बनाये। इस मिश्रण की 3 ग्राम मात्रा सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। इससे निम्न रक्तचाप की समस्या से काफी ज्यादा आराम मिलता हैं।

7) टमाटर के जूस में थोड़ी सी काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिला कर पीने से भी काफी ज्यादा फायदा होता हैं।

8) आंवले के रस की 2 ग्राम मात्रा में 10 ग्राम शहद मिल कर पीने से कुछ ही दिनों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाती हैं।

9) रात को सोने से पहले छुहारे वाला दूध पीने से भी लो बी.पी. के प्रॉब्लम से निजात मिलती हैं।

10) छाछ में भूना हुआ जीरा और थोड़ी सी भूनी हुई हींग मिला कर प्रतिदिन पीने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती हैं।

11) लो ब्लड प्रेशर होने पर आंवले और सेब का मुरब्बा खाने से लाभ होता हैं।

12) हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नमक खाने से जहाँ नुकसान होता हैं, वहीँ लो बी.पी. में नमक खाने से फायदा होता हैं।

13) पालक के 50 ग्राम रस में गाजर के रस की 200 ग्राम मात्रा मिला कर पीने से भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या में काफी ज्यादा आराम मिलता हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *