बाजरे की रोटी खाने के 13 फायदे जो आपको चौंका देंगे

Share

क्या आप जानते हो बाजरा खाने के फायदे क्या हैं? इस लेख में जानेंगे बाजरा खाने के फायदे। बाजरा को रागी भी कहा जाता हैं। बाजरा एक प्रकार का अनाज जो प्राचीन युग से उपयोग किया जाता आरहा है।बाजरे की रोटी खाने के 13 फायदे जो आपको चौंका देंगे
पुराने ज़माने के बड़े-बुज़ुर्ग खाने में कई किस्म के अनाज का जैसे मक्की, ज्वार, बाजरा जैसी चीजों को मिला कर खाते थे। जिस कारण वे लोग ज्यादा हेल्दी और खुशहाल जीवन जीते थे। आइये जानते हैं की बाजरा खाने से क्या क्या फायदे होते हैं? बाजरे की रोटी खाने के क्या फायदे हैं?

बाजरा 2 प्रकार का होता हैं देसी और संकर, लेकिन हमेशा देसी बाजरे का ही इस्तेमाल करना चाहिए। देसी बाजरे की खेती कम की जाती हैं क्योंकि इसकी उपज कम होती हैं, लेकिन गुणों के मामले में संकर बाजरे से कंही ज्यादा अच्छा होता हैं।

आज के युग में बाजरे का सेवन बहुत कम हो गया हैं। बहुत कम लोग या शायद ही कोई व्यक्ति हो जो अभी भी बाजरे की रोटी खाता हो, क्योंकि आज के युग में हम गेंहू की रोटियों का सेवन ज्यादा करते हैं।

लेकिन यह बात भी सच हैं की रागी का उपयोग अभी भी दक्षिण भारत के कुछ गाँवों में भरपूर मात्रा में किया जाता हैं। बाजरे में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और दुसरे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। बाजरे की रोटी पचने में बहुत ही आसान होती हैं और इसमें ग्लूटेन नहीं हैं। इसलिए जिन लोगो को ग्लूटेन से एलर्जी होती हैं वे लोग बाजरे बिना किसी झिझक के खा सकते हैं।

बाजरे को सबसे ज्यादा पोषण देने वाला अनाज माना जाता हैं जो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं। लेकिन इसके ज्यादा सेवन से शरीर में ( ऑक्सेलिक एसिड) की मात्रा बढ़ जाती हैं, इसलिए इसे किडनी में पत्थरी वाले मरीज़ को न खाने की सलाह दी जाती हैं।

बाजरे में कौन से तत्व पाए जाते हैं ?

बाजरे में विटामिन्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, ट्रिप्टोफेन, फाइबर, विटामिन बी, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बाजरा खाने के क्या फायदे हैं?

बाजरा खाने के बहुत सरे फायदे है, जो आज जानेगे।

1. हड्डियों को मजबूत बनाये

बाजरा में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता हैं। यह बढ़ते बच्चों और बूढ़े लोगो की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता हैं। बाजरे की रोटी खाने वाले लोगो को कैल्शियम से कमी होने से वाला रोग ऑस्टियोपोरोसिस नहीं होता हैं। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने और कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए बाजरे का सेवन जरूर करे।

2. पाचन क्रिया सही रखे

बाजरा फाइबर का उच्च स्रोत हैं। इसलिए बाजरा खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती हैं और कब्ज़, गैस और एसिडिटी की प्रॉब्लम नहीं होती हैं। इसलिए पाचन तंत्र को मजबूत और सही बनाने के लिए बाजरे का सेवन जरूर करे।

3. एनर्जी बढ़ाये

बाजरे को खाने से एनर्जी मिलती हैं, यह उर्जा का बहुत ही बढ़िया सोर्स हैं। बाजरे की रोटी स्वाद में जितना अच्छा होती हैं, सेहत के लिए उससे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं। गेंहू और चावल के मुकाबले बाजरे में कई गुणा ज्यादा एनर्जी होती हैं। बाजरे की रोटी को गाय के घी के साथ खाने से इसके न्यूट्रीशन और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसके नियमित सेवन से बॉडी मजबूत और शक्तिशाली बनती हैं।

4. डायबिटीज से बचाए

डायबिटीज के मरीजों को बाजरा जरूर खाना चाहिए। बाजरे में मौजूद रसायन पाचन क्रिया को धीमा करते हैं। डायबिटीज होने पर यह खून में शुगर की मात्रा को कण्ट्रोल करने में मददगार होते हैं। इसलिए मधुमेह के रोगियों को बाजरे का सेवन नियमति रूप से करना चाहिए।

5. कैंसर से बचाए

कई रिसर्च से यह पता चला हैं की बाजरा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में हमारी मदद करता हैं। बाजरे में पाया जाने वाला फाइबर विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर होने के खतरे को कम करता हैं।

6. मोटापा कम करे

बाजरे में ट्रिप्टोफैन नाम का एमिनो एसिड पाया जाता हैं, जिससे भूख कम लगती हैं। अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं जो रागी आपकी मदद कर सकता हैं क्योंकि इसे खाने के बाद लम्बे समय तक आपको भूख नहीं लगती हैं। बाजरा धीरे धीरे पचता हैं और इसमें फाइबर होते हैं जिसकी वजह से पेट भरा भरा महसूस होता हैं, इसलिए आप एक्स्ट्रा खाना नहीं खा पाते हैं और आपको वज़न कण्ट्रोल करने या कम करने में मदद मिलती हैं।

7. खून की कमी दूर करे

बाजरा आयरन का बहुत ही अच्छा सोर्स हैं। इसलिए खून की कमी या एनीमिया को दूर करने के लिए बाजरे का सेवन जरूर करे। इसलिए आयरन की भरपूर मात्रा होने के कारण खून की कमी से जूझ रहे लोगो को बाजरा जरूर खाना चाहिए।

8. खून में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करे

बाजरे में लेसिथिन और मिथियोनिन नाम के एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो लीवर से एक्स्ट्रा फैट को ख़त्म करके कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करते हैं। इसलिए बढ़े हुए खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बाजरे का सेवन जरूर करे।

9. दिमाग को शांत बनाये

बाजरा को खाने से आपको अंदरूनी रूप से शांति प्राप्त होती हैं। यह डिप्रेशन, उन्माद और नींद न आने की समस्या को दूर करता हैं। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता हैं जो सिरदर्द और माइग्रेन से आपको राहत दिलाता हैं।

10. प्रोटीन और एमिनो एसिड के लिए

बॉडी के सही प्रोसेस और बॉडी सेल्स की रिपेयर के लिए प्रोटीन और एमिनो एसिड की जरूरत पड़ती हैं। बाजरा खाने से प्रोटीन और एमिनो एसिड की प्राप्ति होती हैं। यह बॉडी में नाइट्रोजन के बैलेंस में भी मदद करता हैं। यह प्रोटीन और आयरन का उच्चतम स्रोत हैं।

11. अस्थमा, दमा, गठिया और आर्थराइटिस में फायदेमंद

बाजरे की तासीर गर्म मानी जाती हैं, इसलिए इसे खाने से दमा, गठिया और आर्थराइटिस जैसी बीमारियाँ नहीं होती हैं। छोटे बच्चों में होने वाले अस्थमा की बीमारी को रोकने में यह मदद करता हैं।

12. दिल को बनाये हेल्दी

बाजरा के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता हैं, जिससे दिल की बीमारियाँ होने का खतरा कम हो जाता हैं। बाजरे में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता हैं जो ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखता हैं। इसलिए बाजरे को खाने से हार्ट अटैक आने का खतरा काफी कम हो जाता हैं।

13. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं को बाजरे की खिचड़ी और रोटी खिलने से उनमे आयरन और कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता हैं। इतना ही नहीं बाजरे के सेवन से डिलीवरी के समय होने वाले दर्द से भी बचा जा सकता हैं। गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की गोलिया खाने की बजाये बाजरे की रोटी खानी चाहिए। बाजरा न सिर्फ गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि दूध पिलाने वाली माओं में अगर दूध की बनता हो तो यह माँ का दूध बढ़ाने में भी मदद करता हैं।

अन्य फायदे

बाजरे को नियमित सेवन से कुपोषण, हाई ब्लड प्रेशर, लीवर के रोग, दिल की कमजोरी और असमय बुढ़ापा आने की समस्या को ख़त्म किया जा सकता हैं।

नोट :- लेकिन किडनी में स्टोन होने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन का यही नुकसान यही हैं की इससे गुर्दे में पथरी हो जाती हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *