फूल गोभी के 9 बेशकीमती स्वास्थ्य लाभ

Share

क्या आप फूल गोभी खाने के फायदे और गोभी से जुड़े घरेलू नुस्खे के बारे में जानना चाहते हैं? अगर आपने सर्च किया हैं गोभी खाने के फायदे तो आप की सर्च इस पोस्ट पर आकर ख़त्म होगी।
फूल गोभी के 9 बेशकीमती स्वास्थ्य लाभगोभी हमारे किचन में पकाई जानी वाली एक अहम सब्ज़ी हैं। गोभी आसानी से मार्केट में मिल जाती हैं। फूल गोभी में नॉर्मल बीमारी से लेकर कैंसर जैसी बड़ी बीमारी को ख़त्म करने के गुण पाए जाते हैं।

गोभी कोई भी चाहे पत्ता गोभी हो या फूल गोभी दोनो ही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। आप को जनक के आश्चर्य होगा के पत्ता गोभी में तो दूध के जितना कैल्शियम होता हैं, जो हड्डियो को मजबूत बनाती हैं।

फूल गोभी खाने के फायदे

आइए आज हम आपको गोभी खाने के फायदे के बारे में बताते हैं, खास करके फूल गोभी के बारे में।

1. प्रेग्नेन्सी में फायदेमंद

गर्भावस्था में गोभी खाना बहुत ही फायदेमंद रहता हैं। क्योंकि इसमे फोलिक एसिड (फोलेट) काफ़ी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। इसके अलावा यह विटामिन A और B से भी भरपूर होती हैं। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं।

गोभी विटामिन सी का भी बहुत अच्छा सोर्स हैं। विटामिन सी प्रेग्नेन्सी के समय बहुत ही ज़रूरी होता हैं। इसलिए हर गर्भवती महिला को रोजाना कम से कम एक कप गोभी तो ज़रूर ही खानी चाहिए।

2. विटामिन K से भरपूर

अगर आप अपनी बॉडी में विटामिन K की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में गोभी को ज़रूर शामिल करे। विटामिन K सेल्स के उत्पादन में सहायता करता हैं।

एक बात और समझ लीजिए अगर आपके शरीर में विटामिन K की कमी होगी तो चोट लगने या ज़ख़्म होने की परिस्थिति में आपके शरीर से ज़्यादा खून बहेगा। विटामिन K खून के थक्के को जमने में मदद करता हैं।

3. कैंसर के ख़तरे को कम करे

गोभी खा कर आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने के ख़तरे को कम कर सकते हैं। फेफड़ो का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ब्लैडर कैंसर जैसी बीमारियो का ख़तरा गोभी का नियमित सेवन करके कम किया जा सकता हैं।

गोभी परिवार की दूसरी सब्ज़िया जैसे पत्ता गोभी, ब्रोक्कोली आदि को खा कर भी कैंसर से बचा जा सकता हैं।

4. मिनरल्स का ख़ज़ाना

गोभी में ज़िंक, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, सेलीनीयम और सोडियम जैसे फायदेमंद खनिज़ पाए जाते हैं। ज़िंक हमारी बॉडी के नये सेल्स को बनाने में मदद करती हैं और बॉडी की मुर्रम्मत करने का भी काम करती हैं।

मैग्नीशियम थाइरोइड की प्राब्लम को दूर करने में मदद करती हैं। फॉस्फोरस हड्डियो को मजबूत बनता हैं। तो वही सेलीनीयम इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती हैं।

सोडियम बॉडी में लिक्विड लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता हैं। तो मैंगनीज शरीर में एन्ज़ाइम बनता हैं और उनको सही तरह से काम करने में मदद करता हैं।

5. क़ब्ज़ दूर करे

गोभी फाइबर का बहुत ही अच्छा स्रोत हैं। फाइबर हमारी पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता हैं। फाइबर कोलेस्टरॉल का लेवल भी कम करता हैं। गोभी खाने से आप क़ब्ज़ को दूर कर सकते हैं। इससे आपका पेट भी सही रहता हैं।

5. वजन और मोटापा कम करने के लिए

गोभी में पाई जाने वाली विटामिन सी वेट लॉस करने में मदद करती हैं। यह बॉडी से एक्सट्रा फैट को कम करने में सहायक होती हैं। इसके अलावा गोभी में फोलेट की मौज़ूदगी मोटापे से निजात दिलाने में मदद करता हैं।

एक कप गोभी में सिर्फ़ 30 कैलोरी ही पाई जाती हैं। इसमे स्टार्च नही होता हैं, इसलिए आप जितना मर्ज़ी चाहे इसे खा सकते हैं।

6. दिल के लिए फायदेमंद

यह हृदय के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। इसे खाने से कार्डियोवॅस्क्युलर सिस्टम सही तरह से काम करता हैं। इसलिए गोभी खाओ और दिल को स्वस्थ्य रखो।

7. लिवर के लिए अच्छा

गोभी में पाए जाने वाले तत्व लिवर के एन्ज़ाइम्स को सक्रीय करने में मदद करते हैं। यह लिवर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती हैं, जिससे लिवर शरीर से ज़हरीले पदार्थो को आसानी से बाहर निकाल पाता हैं। इससे बॉडी के कई अंगो को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता हैं।

8. कैल्शियम का अच्छा स्रोत

फूल गोभी कैल्शियम का बहुत अच्छा सोर्स हैं। कैल्शियम हमारे दाँत और हड्डियो को मजबूत बनाता हैं। इससे नर्वस सिस्टम भी मजबूत बनता हैं। इसके अलावा यह शरीर के दूसरे प्रोसेस को भी सही तरह से काम करने में मदद करता हैं।

9. एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर

गोभी में एंटीऑक्सीडेंट काफ़ी अच्छी मात्रा में होते हैं। एंटीयाक्सिडंट्स हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी हैं। यह हमे फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

गोभी के घरेलू नुस्खे और उपाय

  • बुखार होने पर गोभी की जड़ को चावल में पका कर सुबह शाम खाने से फायदा होता हैं।
  • गोभी खाने से खून की सफाई होती हैं। गोभी का जूस पीने से खून साफ़ होता हैं और खून की खराबी दूर होती हैं।
  • गले में सूजन होने पर गोभी के पत्तो का रस निकाल कर 2 चम्मच पानी मिला कर पीने से फायदा होता हैं।
  • पेट दर्द होने पर गोभी की जड़, पत्ते, तना, फूल को चावल के पानी में पका कर सुबह-शाम पीने से पेट दर्द ठीक हो जाता हैं।
  • पेशाब में जलन होने पर गोभी का काढ़ा बना कर मरीज़ को पिलाना चाहिए। इससे बहुत जल्दी आराम मिलता हैं।
  • पीलिया होने पर गोभी का रस बहुत ही फायदेमंद होता हैं। गाजर और गोभी के रस को मिला कर पीने से पीलिया ठीक हो जाता हैं।
  • खून की उल्टी होने पर गोभी का सेवन करना लाभकारी होता हैं। गोभी की सब्ज़ी या कच्ची गोभी खाने से खून की उल्टिया बंद हो जाती हैं।
  • हड्डियो का दर्द दूर करने के लिए गोभी के जूस में बराबर मात्रा में गाजर का जूस मिला कर पीने से हड्डियो का दर्द दूर हो जाता हैं।
  • बवासीर होने पर जंगली गोभी का रस निकाल कर, उसमे काली मिर्च और मिश्री मिला कर पीने से मस्सो से खून आना बंद हो जाता हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *