ये 10 आहार पहुंचा सकते हैं आपकी पाचन क्रिया को नुकसान

Share

हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट लेने की जरूरत होती हैं। मनुष्य तभी स्वस्थ्य रह सकता हैं, जब उसकी पाचन क्रिया सही हो। ये 10 आहार पहुंचा सकते हैं आपकी पाचन क्रिया को नुकसानअगर पाचन क्रिया कमजोर होगी तो पेट में कब्ज़ और गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कभी कभी हम ऐसी चीज़ों को भी खा लेते हैं, जो पाचन क्रिया को नुकसान पहुचाती हैं। आज के लेख में हम पाचन क्रिया को नुकसान पहुचाने वाले आहार के बारे में जानेंगे।

Worst Food for Digestion system in Hindi

पाचन क्रिया को नुकसान पहुचाने वाले आहार

1. ज्यादा तली-भूनी चीजों को खाना

अगर आप जीभ के स्वाद के चलते ज्यादा तली भूनी चीजों को खाते हैं। जैसे की आपको पकौड़े, समोसा, कचौड़ी आदि खाने का शौक हैं। तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

इन तले-भूने खाने वाली चीजों में तेल ज्यादा मात्रा में होता हैं। यह तेल भारी मात्रा में पेट में चला जाता हैं, इसे हजम करना पाचन तन्त्र के लिए थोड़ा सा मुश्किल होता है।

इसलिए जीभ के चटकारे की वजह से ज्यादा ऑयली चीजों को खाने से बचे, वरना आपका हाजमा ख़राब हो सकता हैं।

2. रेड मीट का सेवन करना

अगर आप यह सोच कर रेड मीट खाते हैं की इससे शरीर में ताकत आती हैं, तो इस बात पर भी गौर करे। माना की रेड मीट खाने से शरीर में ताकत आती हैं, लेकिन इसे हजम करने में ज्यादा ताकत लग जाती हैं।

रेड मीट को हजम करने में शरीर अपनी पुरी ताकत लगा देता हैं। इसमें वसा और सोडियम ज्यादा मात्रा में होते हैं जो पाचन क्रिया में परेशानी उत्पन्न करते हैं।

3. कॉफ़ी भी कम पिए

कॉफ़ी में कैफीन ज्यादा मात्रा में होती हैं। जो टेंशन को दूर करने वाले हॉर्मोन को बढ़ाती हैं। लेकिन ज्यादा कॉफ़ी पीने से पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता हैं।

4. सोडा और कोल्डड्रिंक

सोडा और कोल्डड्रिंक आदि में एसिड होता है जो पेट की अंदरूनी गतिविधियों को प्रभावित करता हैं। जिससे हाजमा खराब होने लगता हैं। ऐसे में कोल्डड्रिंक और सोडा जैसे बेकार ड्रिंक्स को नहीं पीने में ही समझदारी हैं।

5. पास्ता

पास्ता खाने में टेस्टी होता हैं, जिसके कारण इसे सभी लोग बहुत चाव के साथ खाते हैं। पास्ता चाहे जीभ के स्वाद के लिए अच्छा हो, लेकिन पेट की सेहत के लिए बुरा ही होता हैं।

पास्ता मैदे से बनता हैं, जिसे पचाने में पाचन तंत्र को काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं। अगर पास्ता सही तरह से हजम न हो पाए तो इससे पेट में तेज़ दर्द होने लगता हैं।

पढ़ना मत भूलना:

6. लाल मिर्च

चाहे आपकी जीभ को चिली पेपेर का स्वाद काफी बढ़िया लगता हो, लेकिन इसे खाने से पेट को प्रॉब्लम महसूस होती हैं।

7. वाइट ब्रेड

अगर आप भी उन्ही लोगो में से हैं जो सुबह उठकर ब्रेकफास्ट में वाइट ब्रेड खाते हैं तो संभल जाये। क्योंकि वैसे भी वाइट ब्रेड खाने से सेहत को नुकसान ही होता है और मैदे से बना हुआ होता हैं, जिससे पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता हैं। अगर आप सुबह नाश्ते में ब्रेड खाना ही चाहते हैं तो ब्राउन ब्रेड ही खाए।

8. शराब पीना

शराब पीने से पेट के सेल्स को डायरेक्ट नुकसान होता हैं, जिससे भोजन को पचाने में दिक्कत होती हैं। शराब के सेवन से पाचन तन्त्र में खराबी आने लगती हैं और खाना आसानी से हजम नहीं होता हैं।

9. दुग्ध उत्पाद का सेवन करना

दूध से बनी हुई चीजों में लैक्टोज़ ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे कई मर्तबा पेट में दर्द भी होने लगता हैं। अगर आपके पेट में हमेशा दर्द रहता हैं और आप उपरोक्त बताई गयी चीजों में से किसी भी चीज़ को नहीं खाते हैं तो दूध और दूध से बनी चीजों को खाना बंद करदे।

10. चॉकलेट ज्यादा न खाए

दिन भर में एक से ज्यादा चॉकलेट खाने से पाचन क्रिया प्रभावित होती हैं। क्योंकि चॉकलेट में कैफीन होता हैं जो बॉडी को एनर्जी देता हैं। लेकिन यह पेट को नुकसान भी पहुचाता हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *