ध्यान (मेडिटेशन) से क्या लाभ होता है?

Share

मैडिटेशन के द्वारा ध्यान लगाकर आत्मिक शान्ति की प्राप्ति होती हैं। मेडिटेशन करने के फायदे बहुत हैं।ध्यान (मेडिटेशन) से क्या लाभ होता है

रोजाना मैडिटेशन करना चाहिए, इससे आपका मन एकदम शांत और स्थिर हो जायेगा। मैडिटेशन करने के लिए आपको अपनी आँखों को बंद करके बैठना हैं और आपको धीरे धीरे गहरा अनुभव प्राप्त होता चला जायेगा।

Meditation ke fayde in hindi

ध्यान लगाने से न सिर्फ मन शांत होता हैं, बल्कि एलर्जी, कैंसर, थकान, अस्थमा जैसी समस्याओं से भी निजात पाने में मदद मिलती हैं। इसके अलावा ध्यान (मेडिटेशन) करने से कई तरह के मानसिक विकार भी ख़त्म होने लगते हैं।

ध्यान लगाते समय आपका मन इधर-उधर भटने लगता हैं, जिससे मैडिटेशन आपको बोरिंग लगने लगता हैं। लेकिन रोजाना अभ्यास से आप ध्यान लगाने में निपुण होने लगते हैं। क्योंकि रोजाना ध्यान लगाने से आपका मन धीरे-धीरे करके शांत और एकाग्र होने लगता हैं। आइये जानते हैं ध्यान लगाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

ध्यान लगाने (मेडिटेशन करने) से सेहत को होने वाले लाभ

1. एकाग्रता बढ़ती हैं

ध्यान लगाने से एकाग्रता में वृद्धि होती हैं। जब आपकी एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी तो आप मुश्किल से मुश्किल प्रश्नों का हल आसानी से निकालने लगते हैं। जिससे आपकी सीखने की क्षमता में काफी ज्यादा सुधार होता हैं। इसलिए स्टूडेंट्स को मैडिटेशन जरूर करना चाहिए।

2. नींद न आने की समस्या से छुटकारा दिलाये

अगर आपको नींद न आने की समस्या हैं तो आपको मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। मेडिटेशन करने से मूड और इमोशन कण्ट्रोल में रहते हैं। इससे नींद भी अच्छी आती हैं।

3. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

मेडिटेशन गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं। ध्यान लगाने से गर्भवती महिलाओं में डिप्रेशन होने का ख़तरा कम हो जाता हैं। एक एक प्रकार का माइंडफुल योग हैं, जो शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता हैं।

पढ़ना मत भूलना:

4. टेंशन दूर भगाए

आपको जानकर हैरानी होगी की सिर्फ एक महीने तक लगातार मेडिटेशन करने से दिमाग एकदम चुस्त और दुरुस्त बन सकता हैं। रिसर्च से यह पता चला हैं की मेडिटेशन करने कई सारी दिमागी बिमारियों को ठीक किया जा सकता हैं।

एक रिसर्च में यह पाया गया की मस्तिक के व्यवहार को कण्ट्रोल करने वाले हिस्से में भी मेडिटेशन करने के बाद अच्छे बदलाव आये। इस हिस्से में नसों की खराब एक्टिविटीज दिमागी बीमारियाँ जैसे की डिप्रेशन, एकाग्रता में कमी और (स्किज़ोफ्रेनिया) मनोविदलता होने की वजह बनता हैं।

मेडिटेशन करने से कोर्टिसोल नाम के हॉर्मोन का स्त्राव सही मात्रा में होता हैं। जिससे आपका दिमाग एकदम शांत और स्थिर रहता हैं। इससे टेंशन को दूर करने में मदद मिलती हैं।

5. बुजुर्गो के लिए फायदेमंद

ध्यान लगाने से बुजुर्गो को होने वाला अकेलेपन का अहसास कम होने लगता हैं। रिसर्च बताते हैं की बुजुर्गो में अकेलेपन का अहसास होना, स्मोकिंग करने से सेहत को होने वाले नुकसान के जितना ही हानिकारक होता हैं। इसलिए बूढ़े लोगो को ध्यान जरूर लगाना चाहिए, जिससे वह अपने आप को अकेला नहीं महसूस कर पायेंगे।

6. वजन कम करने में उपयोगी

मेडिटेशन करके आप वजन को घटा भी सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, अगर वे लोग पुरे मन से मेडिटेशन करते हैं तो उन्हें वजन कम करने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं।

7. गुस्सा कण्ट्रोल करे

जो व्यक्ति नियमित रूप से मेडिटेशन करता हैं, उसका गुस्सा कण्ट्रोल में रहता हैं। जिससे वह गुस्से के दौरान कोई खास गलती नहीं कर पाता हैं। जिन लोगो को ज्यादा गुस्सा आता हो, वे लोग मैडिटेशन करके गुस्से को कम या कण्ट्रोल कर सकते हैं।

8. बॉडी की इम्युनिटी बूस्ट करे

मेडिटेशन करने का लाभ यह हैं की न सिर्फ यह मन को शांत बनाता हैं, बल्कि शरीर में एक नयी ऊर्जा का संचार भी करता हैं। जिसके कारण हम अपने आपको पहले के मुकाबले ज्यादा सेहतमंद महसूस करते हैं।

इसे करने से दर्द को कम करने में मदद मिलती हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखता हैं।  मैडिटेशन के फायदे की बात करे तो यह पुरे शरीर को मजबूत बनाता हैं। यह बॉडी की इम्युनिटी को बढ़ाता हैं, जिससे शरीर कई सारी बिमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता हैं। मेडिटेशन करके आप डायबिटीज और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से भी लड़ सकते हैं।

9. किशोरों के लिए फायदेमंद

कई सारे किशोर (Teenager) बहुत जल्दी डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। उनमे बहुत ज्यादा निराशा आ जाती हैं। लेकिन जब वे लोग नियमित रूप से मेडिटेशन करते हैं तो उनका तनाव दूर होता हैं और उन्हें एक नयी ख़ुशी का अहसास होता हैं।

10. मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाये

अगर नियमित रूप से ध्यान लगाया जाये तो संगीत में रुचि बढ़ती हैं और हमारे ध्यान को केन्द्रित करने में मदद मिलती हैं।

इसके अलावा मेडिटेशन मानसिक क्षमता को बढ़ा कर दिमाग और शरीर दोनों को ही आराम पहुंचाता हैं। मेडिटेशन के लाभ की बात करे तो इससे निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती हैं। यह स्वयं पर नियन्त्रण रखना भी सिखाता हैं।

11. गठिया का दर्द कम करे

गठिया के मरीज़ अगर नियमित रूप से मेडिटेशन करते हैं तो उन्हें गठिया की बीमारी में काफी ज्यादा आराम मिलता हैं। यह दर्द को कम करने में मदद करता हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *