प्याज की चाय पीने के ये फायदे हैरान कर देंगे आपको

Share

प्याज की चाय सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होती हैं। प्याज के इस्तेमाल से चाय भी बनाई जा सकती हैं और इसे पीने से स्वास्थय को कई सारे लाभ भी होते हैं। प्याज की चाय पीने के ये फायदे हैरान कर देंगे आपको

प्याज से बनी हुई चाय काफी ज्यादा हेल्दी होती हैं, जिससे कई सारी बीमारियाँ आपसे कोसों दूर रहती हैं। आइये जानते हैं प्याज की चाय क्यों पीनी चाहिए और इसे बनाने का तरीका क्या हैं।

Onion Tea Health Benefits in hindi

प्याज की चाय पीने के लाभ

1. कैंसर के खतरे को कम करे

प्याज की चाय को पीने से कैंसर सेल्स का बढ़ना रूक जाता हैं। यह कोलोन कैंसर से राहत दिलाती हैं। इसमें क्वेरसेटिन नामक एंटी-कैंसर एजेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स को ख़त्म करने का काम करते हैं।

2. सर्दी-जुकाम दूर करे

कई लोगो को बदलते मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं आसानी के साथ हो जाती हैं। ऐसे में उन लोगो को प्याज की चाय को जरूर पीना चाहिए।

इसमें विटामिन सी के साथ ही कई सारे एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं जो वायरल-इन्फेक्शन से हमें बचाते हैं। जिससे सर्दी-जुकाम जैसी संक्रमण वाली बिमारियों से बचने में आसानी होती हैं।

3. हाइपरटेंशन होने से बचाए

प्याज की चाय को छिलके सहित बनाया जाता हैं। इसके छिलके में ज्यादा मात्रा में क्वेरसेटिन नामक पिगमेंट पाया जाता हैं, जो की कई सारे मेडिकल गुणों से भरा हुआ हैं।

यह धमनियों में खून के थक्के जमने से रोकता हैं, साथ ही हाइपरटेंशन होने की सम्भावना को कम करता हैं। यह दिल के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं।

4. अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिलाये

अगर आपको अनिद्रा यानि नींद न आने की समस्या हैं तो आप प्याज से बनी हुई चाय जरूर पीजिये। इससे आपको नींद अच्छी आती हैं और नींद न आने की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।

5. टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करे

एक रिसर्च के मुताबिक प्याज में ग्लूकोज़ रिएक्शन को बेहतर बनाकर इन्सुलिन रेसिस्टेंट को बढ़ाकर टाइप-2 डायबिटीज की बीमारी से छुटकारा दिलाने के गुण पाए जाते हैं।

प्याज की चाय पीने से फ्री रेडिकल्स समाप्त होने लगते हैं, साथ ही इससे टाइप-2 डायबिटीज की बीमारी में आराम मिलता हैं।

6. पाचन क्रिया दुरुस्त बनाये

प्याज में फाइबर ज्यादा होता हैं जिससे पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता हैं। प्याज की चाय पीने से इसमें पाए जाने वाले फाइबर आँतों से toxins को बाहर निकाल देते हैं।

प्याज की चाय को नियमित रूप से पीते रहने से पाचन क्रिया बेहतर बनने लगती हैं।

प्याज की चाय को बनाने का तरीका (विधि)

  • इसके लिए आपको एक बैंगनी रंग की प्याज चाहिए। ध्यान रखे सफ़ेद रंग की प्याज असर नहीं करती हैं।
  • एक प्याज को अच्छी तरह से धो कर बारीक काट ले और इसे तकरीबन 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दे।
  • फिर पानी को गर्म करले और गर्म पानी को आंच से उतार ले। अब आप गर्म पानी में कटी हुई प्याज को 15 मिनट तक डाल कर रखे। उसके बाद प्याज की चाय को छान कर पिए।

दरअसल प्याज को काटने के बाद गर्म पानी में इसे भिगो कर रखने से उसके छिलके के अंदर का कंपाउंड निकलने लगता हैं। यही फायदा आपको कच्चा प्याज खाने से भी मिल जाता हैं। लेकिन कई लोगो को कच्चा प्याज खाना अच्छा नहीं लगता हैं। वैसे तो प्याज की चाय पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कई सारी बीमारियाँ दूर हो जाती हैं, साथ ही इससे पेट को भी ज़बरदस्त फायदा होता हैं।

जरूरी सावधानी : प्याज की चाय को गर्भवती महिलाओं और बच्चों को स्तनपान करवाने वाली माओं को पिलाने से परहेज़ करना चाहिए। वर्ना इससे उन्हें नुकसान हो सकता हैं।

इन्हें भी जरूर पढ़े

  • गुड़ और मूंगफली की गजक (गचक) खाने के फायदे जानिए।
  • इस तरह से चावल को पका कर खाने से नहीं बढ़ता हैं वजन।
  • जानिए घर या ऑफिस में किस दिशा में कछुआ रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *