ग्वार फली की सब्जी खाने के 10 बड़े फायदे

Share

ग्वार फली खाने के फायदे बहुत सारे हैं। कई लोगो को ग्वार खाना अच्छा नहीं लगता हैं। लेकिन जब वह ग्वार फली से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में जानेंगे तो ग्वार फली को जरूर खायेंगे। ग्वार फली की सब्जी खाने के फायदे

ग्वार फली खाना ज्यादातर लोगो को नापसंद इसलिए होता हैं क्योंकि यह उन्हें टेस्टी ही नहीं लगती हैं। लेकिन ग्वार फली को टेस्टी बनाना थोड़ा सा मुश्किल तो हैं, लेकिन नामुमकीन नहीं हैं।

इसके लिए यूट्यूब आदि से ग्वार फली की सब्जी को स्वादिष्ट कैसे बनाया जाये, इसके बारे में सीखा जा सकता हैं।

Cluster beans benefits and side effects in hindi

ग्वार की फली सेहत के लिए काफी ज्यादा पौष्टिक सब्जी हैं। इसमें कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और फोलिक एसिड जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी हैं। ग्वार की फलियों में बॉडी को हेल्दी बनाये रखने वाले गुण पाए जाते हैं।

ग्वार का साइंटिफिक नाम (साइमोप्सिस टेट्रागोनोलोबा) हैं। भारत के कई राज्यों में इसे चतरफली के नाम से भी जाना जाता हैं।

दुधारू जानवरों को ग्वार चारे के रूप में खिलाने से वे ज्यादा मात्रा में दूध देने लगते हैं। ग्वार से गोंद भी बनाई जाती हैं। आइये ग्वार फली खाने के स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं।

ग्वार फली खाने के फायदे

1) ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाये

ग्वार की फलियों में आयरन प्रचुर मात्रा में होता हैं, जिससे बॉडी में ऑक्सीजन की सही मात्रा प्रवाह होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता हैं। इसमें फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

2) एनीमिया से बचाए

ग्वार फली की सब्जी आयरन का उच्चतम स्रोत हैं, जो शरीर में घुलनशील रूप में आयरन को सोखने में मदद करती हैं। इसे नियमित रूप से खाने से शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया की बीमारी को दूर करने में आसानी होती हैं।

3) डायबिटीज में फायदेमंद

ग्वार फली डायबिटीज की बीमारी में ज्यादा लाभकारी हैं। इसके सेवन से बॉडी में इन्सुलिन ज्यादा बनने लगता हैं और ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता हैं।

ऐसे में मधुमेह के रोगीयों को ग्वार फल्लियों को जरूर खाना चाहिए। ग्वार फली में (ग्ल्य्कोनुट्रिएंट्स ) पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल करते हैं।

गवार फली में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता हैं, इसलिए इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल में तेज़ी से उतार-चढ़ाव नहीं आता हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपने भोजन में ग्वारफली की सब्जी जरूर शामिल करनी चाहिए।

4) दिमाग को शांत करे

इसमें हाइपोग्लै मिक गुण पाए जाते हैं, जो नर्व को शांत करते हैं। ग्वार फली को खाने से टेंशन और चिंता को कम करने में मदद मिलती हैं, जिससे दिमाग शांत और ठंडा रहता हैं।

5) हड्डियाँ मजबूत बनती हैं

इसमें पाया जाने वाले मिनरल्स, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते है। ग्वार की फली में न सिर्फ कैल्शियम होता हैं, बल्कि इसमें फॉस्फोरस भी होता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाता हैं।

6) प्रेगनेंसी में फायदेमंद

गर्भवती महिला को ग्वार फली की सब्जी जरूर खानी चाहिए। इससे गर्भवती महिला में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता हैं।

इसमें फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं जो गर्भवती स्त्री और उसके होने वाले बच्चे के लिए काफी ज्यादा जरूरी होते हैं। इसमें विटामिन K भी होता हैं, जिससे हड्डियाँ मजबूत बनती हैं और भ्रूण का विकास ठीक तरह से होता हैं।

7) वजन कम करे

ग्वार की सब्जी में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। ग्वार फली को खा कर वजन को कम करने में मदद मिलती हैं। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता हैं जो वजन को कम करने का काम करता हैं।

डाइटिंग करने वाले लोगो को ग्वार फली जरूर खानी चाहिए, इससे आप आसानी से वजन घटा सकते हैं, वो भी बिना किसी कमजोरी के।

8) दिल के लिए फायदेमंद

ग्वार फली में फाइबर और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में होता हैं जो बॉडी के कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकता हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने लगता हैं।

जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियाँ होने का जोखिम काफी ज्यादा कम हो जाता हैं। यह दिल को स्वस्थ्य बनाये रखने वाली सब्जियों में से एक हैं।

9) पेट के लिए अच्छी

इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं, जिसके कारण पाचन क्रिया दुरुस्त बनती हैं। इसे खाने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

गवार फली की सब्जी को खाने से पाचन से सम्बंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं। जिन लोगो को कब्ज़ की समस्या रहती हैं, उन्हें ग्वारफली की सब्जी जरूर खानी चाहिए।

10) ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रखे

ग्वार फली में हाइपोग्लेणसेमिक और हाइपोलिपिडेमिक गुण पाए जाते हैं जो हाइपरटेंशन से मुक्ति दिलाते हैं।

इसका नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता हैं। इसलिए अपनी डाइट में ग्वार फली को जरूर शामिल करना चाहिए।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *