दही के फेस पैक से पाएं सुंदर और चमकता हुआ चेहरा

Share

दही के मिश्रण से बने फेस पैक, जिससे चेहरे पर आता हैं निखार। दही का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं किया जाता हैं, बल्कि इसे सौन्दर्य बढ़ाने के लिए भी जाना जाता हैं।दही के फेस पैक से पाएं सुंदर और चमकता हुआ चेहरा

वैसे तो दही खाने के फायदे तो काफी ज्यादा हैं, लेकिन इसके घरेलु नुस्खे और उपाय भी काफी प्रचलित हैं। आज के लेख में दही के इस्तेमाल से बनाये गये फेस पैक के बारे में बताएँगे, जिनसे स्किन को बहुत ही ज्यादा फायदा होता है।

Curd face pack benefits in hindi

दही सेहत के लिए तो फायदेमंद होती ही है, साथ में यह स्किन को निखारने का भी काम करती हैं। प्रतिदिन एक कप दही खाने से त्वचा लम्बी उम्र तक जवां बनी रहती हैं और चेहरे पर झुर्रियां आदि भी नहीं पड़ती हैं।

दही से बनी छाछ को पीने से चेहरे पर निखार आता हैं। आइये दही से बने विभिन्न प्रकार के फेसपैक के बारे में जानते हैं, जिनसे चेहरे को खुबसूरत बनाने में आसानी होती हैं।

दही से बने फेसपैक और उसके फायदे

1. दही, जई (ओट्स) और शहद से बना फेसपैक

दही और जई (ओट्स) को समान मात्रा में मिला कर इसमें कुछ बूंदे शहद की मिलाये। फिर इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाये।

करीब 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दे। इससे चेहरा पूरी तरह से साफ हो जाता हैं और चेहरे के दाग-धब्बे गायब हो जाते हैं।

2. शहद, दही और सेब से बना फेस पैक

सेब स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता हैं। इसमें ऐसे विटामिन्स पाए जाते है जो स्किन को ड्राई होने से बचाते हैं।

सेब में दही और थोड़ा सा शहद मिल कर फेस पैक बनाये। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकने लगता हैं।

3. चेहरे पर दही लगाने का फायदा

चेहरे पर सिर्फ दही लगाने से यह मॉइस्चराइजर की तरह काम करता हैं। इससे स्किन में नमी बरकरार रहती हैं और स्किन सॉफ्ट भी बनती हैं।

दही को उबटन की तरह चेहरे पर लगाने से चेहरा सुंदर दिखाई देने लगता हैं। यह स्किन पर नेचुरल रूप से मॉइस्चराइज करके चेहरे को ग्लोइंग बनाता हैं।

दही को बेसन या मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाये और इसमें कुछ बूंदे शहद भी मिक्स करे। लीजिये आपके सामने बेहतरीन फेसमास्क तैयार हैं, जिसे चेहरे पर लगाने से काफी ज्यादा फायदा होता हैं।

पढ़ना मत भूलना:

4. दही और स्ट्रॉबेरी फेसपैक

इसके लिए एक चम्मच शहद, एक चम्मच दही में 2 स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से मसल कर मिलाये।

अब इस फेसपैक को चेहरे पर तकरीबन 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखे। इससे स्किन को नमी मिलती हैं और चेहरा चमकदार बनता हैं। स्ट्रॉबेरी को खाने से भी स्किन में निखार आता हैं और स्किन हेल्दी बनती हैं।

5. दही और खीरे से बना फेस पैक

दही और खीरे के मिश्रण से बनाया गया फेस पैक सबसे बढ़िया फेस पैक हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता हैं जो चेहरे से मुहांसे और ड्राई स्किन को ख़त्म करने का काम करता हैं।

खीरा त्वचा में नमी को बनाये रखने का काम करता हैं। इन दोनों को एक साथ मिला कर फेस मास्क बनाये और चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखे। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो कर साफ करले।

6. शहद, टमाटर और दही से बना फेस मास्क

टमाटर, दही और शहद के मिश्रण से बना हुआ फेस मास्क चेहरे को नमी प्रदान करता हैं और चेहरे के ग्लो को बढ़ाता हैं। एक टमाटर को ले कर पीस ले और इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिला ले।

इस मिश्रण को चेहरे पर लगाये, आप चाहे तो इसमें बादाम का तेल भी मिला सकती हैं, लेकिन बादाम का तेल तभी मिलाये, जब आपको शहद न मिल पा रहा हो।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *