तुलसी के तेल के क्या फायदे ?

Share

तुलसी के तेल से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं। आप चाहे तुलसी के तेल से मालिश करे या फिर अन्य तेल के साथ मिक्स करके भोजन पकाए। सभी तरीको से यह स्वास्थ्यवर्धक होता हैं। तुलसी के तेल के क्या फायदे

इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम के अलावा विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइये जानते हैं तुलसी के तेल के फायदे, घरेलु नुस्खे और उपाय आदि के बारे में, जिससे आपको लाभ हो सके।

Tulsi oil benefits in hindi

तुलसी के तेल के घरेलु नुस्खे, उपाय और फायदे

1. टेंशन दूर करे

तुलसी के तेल के सेवन से टेंशन, उदासी, डिप्रेशन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती हैं। तुलसी के तेल में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ने वाले गुण पाए जाते हैं। इसलिए तुलसी के तेल का इस्तेमाल करे और टेंशन को दूर भगाए।

2. सर्दी-जुकाम दूर करे

तुलसी के तेल का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम, इंफ्लूएंजा और सर्दी की वजह से होने वाले बुखार को कम करने के लिए किया जाता हैं। तुलसी का तेल काली खांसी को भी ख़त्म करने में उपयोगी हैं।

3. उल्टी आने की समस्या से छुटकारा दिलाये

तुलसी के तेल के इस्तेमाल से उल्टी और मतली आने की समस्या से आराम पाया जा सकता हैं। मोर्निग सिकनेस की वजह से मतली आ सकती हैं। जिसे आप तुलसी के तेल के इस्तेमाल से दूर कर सकते हैं।

4. पिम्पल से छुटकारा दिलाये

अगर मुहांसे हो गये हैं तो तुलसी के तेल की कुछ बूंदे, चन्दन पाउडर, निम्बू का रस और गुलाब जल मिला कर फेस पैक बना ले। इस फेसपैक को लगाने से बार-बार निकलने वाले मुहांसे गायब हो जाते हैं। इसके अलावा तुलसी के तेल से स्किन की मालिश करने पर स्किन चमकदार बनती हैं और स्किन पर इन्फेक्शन आदि होने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं।

5. बालों के लिए लाभकारी

बालों में रूखे, बेजान, डैंड्रफ और खुजली की समस्या को दूर करने के लिए नारियल के तेल में तुलसी के तेल की कुछ बूंदे मिला कर मालिश करे। अगर आपके बालों ज्यादा लम्बे और घने नहीं हैं तो तुलसी के तेल से नियमित रूप से मालिश करे। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता हैं, जिससे आप बाल बढ़ने लगते हैं।

पढ़ना मत भूलना:

6. दर्द को कम करे

तुलसी के तेल में दर्दनिवारक गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल चोट, मोच, , गठिया, सिरदर्द, घाव आदि के दर्द को दूर करने के लिए किया जाता हैं। इसके अतरिक्त तुलसी के तेल को जले हुए स्थान पर भी लगाया जा सकता हैं। तुलसी के तेल से मालिश करने पर जोड़ो और मांसपेशियों के दर्द से आराम मिलता हैं।

7. हाजमा दुरुस्त बनाये

तुलसी के तेल का इस्तेमाल हाजमे को दुरुस्त बनाए के लिए किया जाता हैं। इसमें वायुनाशी गुण होते हैं, जिससे कब्ज़, अपच, पेट दर्द, पेट की ऐंठन और पेट फूलने जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती हैं। तुलसी का तेल आपके पेट और आंतो से गैस को तुरंत बाहर निकाल देता हैं। इसका इस्तेमाल आंतो के दर्द से आराम पाने के लिए भी किया जाता हैं।

8. अस्थमा के इलाज में मददगार

तुलसी का तेल खांसी के अलावा अस्थमा के इलाज में भी उपयोगी हैं। न सिर्फ यह अस्थमा को दूर करता हैं, बल्कि ब्रोंकाइटिस और साइनस इन्फेक्शन्स के उपचार में तुलसी के तेल का इस्तेमाल किया जाता हैं। सांस से सम्बन्धित कई सारी बिमारियों को दूर करने के लिए तुलसी के तेल का सेवन जरूर करे।

9. कीड़े के काटने पर होने वाली खुजली से छुटकारा दिलाये

अगर आपको मधुमक्खी, पीली मक्खी या किसी ज़हरीले कीड़े ने डंक मार लिया और आपको खुजली और दर्द हो रहा हैं तो तुलसी के तेल का इस्तेमाल करे। तुलसी के तेल को लगाने से सांप या किसी भी कीड़े के काटने से होने वाली खुजली को कम करने में मदद मिलती हैं। इसके अलावा यह त्वचा पर होने वाली आम खुजली को भी दूर कर सकता हैं।

10. इन्फेक्शन के इलाज में उपयोगी

कई तरह के इन्फेक्शन जैसे की मूत्राशय संक्रमण, स्किन इन्फेक्शन, कटने पर होने वाला इन्फेक्शन, घाव संक्रमण आदि के इलाज में तुलसी के तेल का इस्तेमाल किया जाता हैं। इस जादुई तेल का प्रयोग वायरल इन्फेक्शन को भी दूर करने के लिए किया जा सकता हैं।

11. कैंसर होने से बचाए

तुलसी के तेल में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को पनपने से रोकते हैं।

12. ब्लड सर्कुलेशन सही बनाये

तुलसी के तेल के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सही बनता हैं। इससे मेटाबोलिज्म प्रोसेस को तेज़ बनाने में मदद मिलती हैं।

13. हाई ब्लड प्रेशर कम करे

तुलसी के तेल के सेवन से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती हैं। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ हैं, उन्हें तुलसी के तेल का सेवन जरूर करना चाहिए।

14. डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कम करे

तुलसी के तेल के सेवन से शरीर से ख़राब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने लगता हैं। इसके अलावा यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उपयोगी हैं।

तुलसी के तेल से होने वाले नुकसान

■ लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को तुलसी के तेल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता हैं। अगर आपका बी.पी. पहले से ही कम हैं तो यह और भी ज्यादा कम हो जायेगा, जिससे आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

■ अगर सर्जरी करवाने जा रहे है या सर्जरी फिलहाल में ही हुई हैं तो तुलसी के तेल का सेवन बिलकुल भी न करे। क्योंकि यह ब्लीडिंग को बढ़ाता हैं। इसलिए सर्जरी करवाने से कम से कम 2 हफ्ते पहले तुलसी के तेल का सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

■ प्रेग्नेंट महिला, दूध पिलाने वाली माओं को तुलसी के तेल के इस्तेमाल से परहेज़ करना चाहिए।

■ तुलसी का तेल ब्लीडिंग डिसऑर्डर और भी ज्यादा बदतर बना सकता हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *