जलती गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Share

गर्मी से बचने के लिए जरूर फॉलो करे यह टिप्स। आज कल तेज़ गर्मी के चलते आपकी सेहत को नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। जलती गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप इस हानिकारक गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और तरीके बताएँगे जो आपको इस जानलेवा गर्मी के मौसम से आपको राहत दिलाएंगे।

Heat Stroke Treatment At Home In Hindi

गर्मी से राहत पाने के तरीके एवं उपाय

1. गुलाब, तुलसी और पिसी हुई चन्दन जैसी प्राकृतिक चीजों को स्किन पर लगाने से गर्मी से आराम मिलता हैं। अगर आप बाहर धूप में से आये हैं तो कुछ घंटे बाद स्किन पर मुल्तानी मिट्टी या चन्दन का पाउडर लगाये। इससे आपकी स्किन को ठंडक मिलती हैं और आप गर्मी में कूल रहते हैं।

2. चेहरे या स्किन पर पिसी हुई चन्दन में खीरे का रस और 2 से 3 बूँद गिलिसरिन की बूंदे और गुलाब जल मिला कर लेप बनाये और उसे लगाये। यह लेप भी आपको गर्मी से निजात दिलाता हैं।

3. क्या आपको पता हैं की सादा सा पानी भी आपकी स्किन को फ्रेश बना सकता हैं। अगर आप गर्मी की वजह से थके-थके महसूस कर रहे हैं तो सादे पानी की छींटे अपने चेहरे पर मारे, यकीन मानिए आप एकदम फ्रेश फील करने लगेंगे।

4. अगर आपको गर्मी के मौसम में घमौरियां हो गयी हैं तो नीम और तुलसी से बना पेस्ट लगाये। गुलाब की पत्तियों को पानी में भिगो कर उस पानी से चेहरे को धोये, इससे गर्मी के दिनों में स्किन सॉफ्ट बनी रहती हैं।

5. खीरे के रस को चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती हैं, यह सनबर्न होने से भी बचाता हैं। खीरे का रस एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की भाँती की कार्य करता हैं।

6. एक बोतल में आप पानी के साथ कुछ बूंदे परफ्यूम की मिला ले। फिर स्प्रे बोतल की भाँती ही इसका उपयोग करे, इस उपाय को करने से आप गर्मी के दिनों में तरोताज़ा महसूस करेंगे।

गर्मियों के मौसम में क्या क्या खाना चाहिए

1. गर्मी से राहत पाने के लिए बेल का शरबत पीना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं। बेल का रस पीने से शरीर को ढेर सारे फायदे होते हैं।

2. जीरा और नमक को छाछ में मिला कर पीने से गर्मी से राहत मिलती हैं। इसलिए गर्मियों के दिनों में छाछ जरूर पीना चाहिए।

3. गर्मी के मौसम में संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी, ग्रेप जूस आदि का सेवन करे। इससे शरीर को ठंडक मिलती हैं और आपको गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।

4. गर्मी के मौसम में दही का इस्तेमाल जरूर करे। दही को आप जरूर खाए। इसके अलावा आप दही से बनी छाछ और लस्सी को जरूर पिए।

5. गर्मी से लड़ने में निम्बू की बनी शिकंजवी बहुत मदद करती हैं। निम्बू पानी और निम्बू की शिकंजवी पीने से गर्मी में निजात मिलती हैं और शरीर को शीतलता प्राप्त होती हैं।

6. गर्मी के मौसम में शरीर से पसीना बहुत ज्यादा निकलता हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। इसलिए गर्मियों में खूब ढेर सारा पानी और तरल पदार्थो का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो सके।

7. नारियल में भरपूर मात्रा में न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। गर्मियों में नारियल खाने से शरीर को ठंडक मिलती हैं। नारियल पानी को गर्मी से राहत पाने के लिए बढ़िया पेय माना गया हैं।

8. गर्मी से राहत दिलाने में ठंडाई भी विशेष रूप से मदद करती हैं।

9. धनिये के बीजों को पानी में भिगो ले और इसे छानकर थोड़ी सी शक्कर मिला कर इस पानी को पिए। यह धनिये वाला पानी गर्मी से विशेष रूप से राहत दिलाता हैं।

10. गर्मी के दिनों में खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करे। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और आपको गर्मी से बचने में मदद करते हैं।

11. गर्मी के दिनों में हरे पत्ते वाली सब्जियां, विटामिन सी वाले फल, आम, खट्टे फल और निम्बू का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करना चाहिए।

12. अगर आपको गर्मी की वजह से अपच, गैस, पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगी हैं तो जलजीरा पीजिये। जी हाँ जलजीरा पीने से गर्मी से होने वाली कई सारी समस्याओं से निजात मिल जाता हैं।

13. क्या आपको पता हैं की गर्मी से राहत दिलाने में पुदीना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं। इसके इस्तेमाल से गर्मी की वजह से होने वाले बुखार, लू लगना और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं।

14. इमली के बीजो को पीस कर उसे पानी में घोलिये और इस पानी को छानकर इसमें शक्कर मिला कर पीजिये। यह पेय गर्मी से आपको काफी राहत दिलाता हैं।

15. गर्मी के मौसम में ज्यादा ऑयली फ़ूड, फ़ास्ट फ़ूड, ज्यादा मसालेदार भोजन नहीं खाना चाहिए। इससे आपका पेट ख़राब हो सकता हैं। यह तैलीय और मसालेदार चीज़े आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डालती हैं, जिससे आपके पेट में गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *