जानिए आपको सोशल मीडिया कि लत है या नहीं, ये हैं लक्षण

Share

आज इन्टरनेट का युग है। पहले के मुकाबले आज इन्टरनेट का प्रयोग कंही अधिक बढ़ गया हैं। खास करके आज के युवा स्मार्टफोन पर इन्टरनेट का इस्तेमाल काफी धरल्ले के साथ कर रहे हैं।जानिए आपको सोशल मीडिया कि लत है या नहीं, ये हैं लक्षण

आज समाज के सभी उम्र के लोग सोशल मीडिया पर पहले के मुकाबले कंही ज्यादा एक्टिव हो गये हैं। आज यह कहना गलत नहीं होगा की सोशल मीडिया आज हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया हैं। यह एक ऐसा प्लेटफार्म हैं, जहाँ पर हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और चाहने वालों के साथ हमेशा कनेक्ट रह सकते हैं।

Social media ka yuva varg par prabhav

सोशल मीडिया की महत्त्वता इस वजह से और ज्यादा बढ़ गयी हैं, क्योंकि आज हम अपनी फीलिंग्स और विचारों को इसपर आसानी के साथ शेयर कर सकते हैं। हम अपने जीवन के जरूरी सोशल इवेंट्स और मोमेंट्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं।

लेकिन क्या आपने गौर किया हैं की हफ्ते में कोई ऐसा दिन ऐसा गुजरा हो, जिस दिन आपने फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सप्प आदि पर लॉग इन न किया हो? अगर कुछ समय के लिए इन्टरनेट बंद हो जाता हैं या फिर इसकी स्पीड धीमी हो जाती हैं तो क्या आपको टाइम पास करना मुश्किल लगने लगता हैं?

क्या आपको ऐसा लगता हैं की आप हमेशा ऑनलाइन ही रहे? अगर आप हमेशा सोशल मीडिया से कनेक्टेड रहना चाहते हैं, तो इन सभी बातों से यह पता चलता हैं की आप सोशल मीडिया के एडिक्शन यानि लत के शिकार हो गये हैं। जी, हाँ यह एक नई किस्म की बीमारी हैं, जिसे FOMO के नाम से जाना जाता हैं।

सोशल मीडिया एडिक्शन FOMO से पीड़ित होने के लक्षण

1. स्मार्टफोन गलती से घर पर छूट जाये तो

अगर गलती से कभी आपका फ़ोन घर पर छूट जाये तो उस समय आपको बहुत बड़ा दुःख महसूस होता हैं। फोन के घर पर छूटने के बाद अगर आपको यह पता चले की फोन घर पर ही रह गया हैं तो आप नर्वस ब्रेकडाउन के शिकार हो जाते हैं। यह FOMO के साथ नोमोफोबिया के भी लक्षण होते हैं।

2. फ्रेंड्स के बारे में हर समय जानकारी चाहना

इस स्तिथि में आप सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के अपडेट हमेशा देखते रहते हैं और उनके अनुसार ही आप भी वैसा करने लगते हैं। आप अपने दोस्तों से हमेशा कम्पेयर करते हैं की आपसे बेहतर सेल्फी कौन ले सकता हैं? कौन सा दोस्त किस रेस्टोरेंट में खाना खाने जाता हैं? आप बिना किसी कारण के अपने दोस्तों से बेवजह की कम्पटीशन में उलझ जाते हैं।

3. भोजन करने से पहले खाने की फोटो क्लिक करना

FOMO के शिकार होने के संकेत यह भी की चाहे आप खाना पका रहे हो या फिर किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने गये हो, आप खाने की फोटो को क्लीक करके शेयर करने के बाद ही खाना खाते हैं। उसके बाद आप खाने की फोटो को फेसबुक और ट्विटर पर जरूर अपलोड करते हैं। अगर यह काम आप भी हमेशा करते हैं तो सावधान हो जाये आप सोशल मीडिया की बुरी लत (एडिक्शन) यानी FOMO के शिकार हैं।

जरूर पढ़े……

4. प्रत्येक 5 मिनट के बाद फेसबुक को चेक करना

दुनिया के ज्यादातर लोग अपनी फोटोज, थॉट्स आदि को फेसबुक या ट्वीटर पर शेयर करते ही रहते हैं। लेकीन अगर आप लगातार इन अपडेट्स को देखते रहते हैं तो माफ़ कीजियेगा आप सोशल मीडिया की बुरी लत से जूझ रहे हैं। अगर आपको यह महसूस होता है की कोई अपडेट मिस न हो जाये तो यह FOMO की बीमारी होने के लक्षण होते हैं।

5. हर इवेंट्स और एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करना

वीकेंड के लिए आपने कोई प्लान बनाया हैं। लेकिन इसी बीच आपके पास कोई इनविटेशन आ जाये तो आप उसे माना भी नहीं कर पाते हैं। और आखिर में दोनों ही प्लान को हाँ कर देते हैं। आप YOLO (You only live once) में यकीन करते हैं। और इससे आपको चीज़ों को मिस करने का डर और भी ज्यादा बढ़ने लगता हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *