कान बंद होने के घरेलू उपाय : ये १२ उपाय जरूर पढ़े

Share

कई बार कानों में वैक्स भर जाने से कान बंद हो जाते हैं। कानों में मैल जमने से कान बंद हो जाने की समस्या आम बात हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम होने पर, बुखार आदि की समस्या होने पर भी कान बंद हो जाते हैं। हवाई जहाज़ से यात्रा के दौरान भी आपके कान बंद हो सकते हैं।बंद कानों को खोलने के 12 घरेलू उपाय
कान बंद होने पर आपको असहज सा महसूस होता हैं और आपको सुनाई भी कम देता हैं। आज के लेख में हम बंद कान को खोलने के उपयोगी घरेलु नुस्खे और उपाय आदि आपको बताने जा रहे हैं। वैसे तो कानों का बंद होना कोई बीमारी नहीं हैं।

लेकिन जब किसी व्यक्ति के कान बंद हो जाते हैं तो उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आइये जानते हैं बंद कानो को खोलने के तरीके क्या हैं?

बंद कान को खोलने के लिए आसान घरेलु नुस्खे और उपाय

1. जोर से जम्हाई ले

अगर आपके कान बंद हो गये हैं और इनमे ठेठ जमा हो गयी हैं और दर्द हो रहा हैं तो आप जम्हाई ले। ऐसा करने से कानो में प्रेशर बनता हैं और आपको राहत मिलती हैं।

2. टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करे

गर्म पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिला ले और इसकी भाप को कानो के सामने रख दे। इससे बंद कानो को खोलने में मदद मिलती हैं।

3. गर्म सूप पीजिये

बंद कानों को खोलने के लिए गरमा गर्म सूप पीना अच्छा उपाय हैं। इससे आपको काफी ज्यादा आराम महसूस होगा। इससे मस्कस भी नर्म हो जायेंगे, जिसे बड की सहायता से आप निकाल सकते हैं। (जरूर पढ़े :- सूप पीने के 10 बेहरतीन फायदे)

4. गर्म सेंक का प्रयोग करे

कानो के बंद होने पर आपको परेशानी हो सकती हैं। कपड़े को प्रेस से गर्म करके कानो पर रखे। इससे कानो को गर्म सेंक मिलेगी और कान जल्दी खुलने में आसानी होगी।

5. ओलिव ऑयल का इस्तेमाल करे

एक चम्मच ओलिव ऑयल को गर्म करे और ठंडा होने के बाद इसकी कुछ बूंदे कानों में डाले।

पढ़ना मत भूलना:

6. हाइड्रोजन पेरोऑक्साइड का इस्तेमाल करे

कानो में हाइड्रोजन पेरोऑक्साइड लिक्विड की 2 से 3 बूंदे डालने से कानों में जमा मैल फूल कर बाहर निकल जाती हैं। इसके इस्तेमाल से कानो की सफाई हो जाती हैं और बंद कान भी खुल जाते हैं।

7. गुनगुने पानी का प्रयोग करे

पानी को गुनगुना करके उसकी दो बूंदे कानो में डाले। सीधे रहे और कुछ देर बाद कानों को उल्टा करके पानी को बाहर निकाल दे। इसके बाद कानो को Ear bud से साफ़ करले।

8. लहसुन का तेल

लहसुन सबसे बढ़िया एंटीबायोटिक हैं। लहसुन वाला तेल बनाने के लिए लहसुन की तीन चार कलियों को पीस ले और इसे एक चम्मच सरसों के तेल में डुबो कर गर्म करे। फिर तेल को छान कर ठंडा होने के बाद बंद कान में डाल ले। इससे कानों के दर्द से काफी ज्यादा आराम मिलता हैं और कान भी जल्दी खुलने लगते हैं।

9. सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे एल्कोहोल के साथ मिला कर कान में 2 से 3 बूंदे डाले। फिर कानो को बड की मदद साफ करे। इससे काफी ज्यादा आराम मिलेगा।

10. गर्म पानी की भाप ले

पानी को अच्छी तरह गर्म करले और एक तौलिया ओढ़कर भाप ले। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा। कानो में अगर वैक्स जमा हो गयी हैं तो वह भी पिघल जाती हैं, जिसे इयरबड की मदद से साफ़ किया जा सकता हैं।

11. गुनगुने पानी से कुल्ला करना चाहिए

कान बंद होने पर गुनगुने पानी से कुल्ला करना अच्छा इलाज हैं। इसके लिए आप गुनगुने पानी में हल्का सा नमक मिलाये और इस नमक वाले गुनगुने पानी से कुल्ला करे। इससे कानों के दर्द से काफी ज्यादा आराम मिलेगा।

12. तीखा मसालेदार भोजन करना

कान बंद होने पर तीखा मसालेदार भोजन करने से कान में जमकर खुजली होने लगती हैं और आपको काफी ज्यादा आराम महसूस होता हैं। इसलिए जब भी कान बंद हो तो भोजन में मिर्च और मसाले की मात्रा को बढ़ा दे। (जरूर पढ़े :- मसालेदार खाना खाने के फायदे)

13. लेवेंडर तेल का इस्तेमाल

पानी में कुछ बूंदे लेवेंडर ऑयल की मिलाये और इसे उबाल कर इसकी भाप ले। इसको अजमाने से आपको काफी राहत महसूस होगी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *