ग्लिसरीन के फायदे और इसका उपयोग कैसे करे?

Share

जानिए ग्लिसरीन के घरेलु नुस्खे, उपाय और स्किन को होने वाले फायदे। ग्लिसरीन आपको दवाइयों और कॉस्मेटिक की दूकान से आसानी से मिल जायेगा। ग्लिसरीन के फायदे और इसका उपयोग कैसे करे

यह ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं। यह स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता हैं। यह स्किन को नमी प्रदान करता हैं और उसे हेल्दी बनाये रखता हैं। चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा हेल्दी और नमीयुक्त बनी रहती हैं।

How to use glycerin on face at night in hindi?

आज के लेख में ग्लिसरीन के उपयोगी घरेलु नुस्खे, उपाय और उससे होने वाले फायदे के बारे में आपको बताएँगे। ग्लिसरीन के घरेलु नुस्खे विशेष करके सुन्दरता को बढ़ाने वाले हैं। इसलिए घर में ग्लिसरीन खरीद कर जरूर रखे।

ग्लिसरीन स्किन सेल्स को उतेजित्त कर उनकी उम्र को और भी ज्यादा बढ़ा देता हैं। आप चाहे तो डायरेक्ट ही इसे चेहरे, स्किन, हाथों आदि पर लगा सकते हैं। या फिर इसे फेसपैक में मिला कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्लिसरीन के घरेलु नुस्खे और उपाय

1. झुर्रियों को कम करने के लिए

ग्लिसरीन और गुलाबजल को त्वचा पर लगाने से झुर्रियां नहीं होती हैं। यह बढ़ती हुई उम्र के असर को कम करता हैं। ग्लिसरीन के इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियों को ख़त्म करने में मदद मिलती हैं।

2. स्किन को हेल्दी बनाये

कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के निर्माण में ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता हैं। यह त्वचा को पोषण प्रदान करता हैं। यह स्किन में पानी की मात्रा को नार्मल बनाये रखता हैं। जिससे स्किन में पोषण बना रहता हैं। त्वचा को पोषण देने के लिए आप ग्लिसरीन को फेसपैक में मिला कर लगा सकती हैं। इससे स्किन फ्रेश और हेल्दी बन जाएगी।

3. पिम्पल ख़त्म करने के लिए

3 चम्मच गुलाब जल में 3 चम्मच निम्बू का रस और 1/3 चम्मच ग्लिसरीन को मिलाये। इस मिश्रण को आँखों के निचे लगाए, इससे आँखों के निचे पड़ने वाले काले खेरे (डार्क सर्किल) ख़त्म हो जायेंगे। इसके अलावा इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से मुहांसों की समस्या से निजात मिलता हैं। चेहरे से मुहांसे ख़त्म करने के लिए हफ्ते में 3 बार इसका इस्तेमाल करे।

4. स्किन को मॉइस्चराइज रखे

सर्दियों के मौसम में ग्लिसरीन के इस्तेमाल से स्किन का रूखापन दूर हो जाता हैं। इसमें ऐसे हीलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो त्वचा को सुरक्षा प्रदान करती हैं। ग्लिसरीन को लगाने से त्वचा में नमी बरकरार रहती हैं।

पढ़ना मत भूलना:

5. त्वचा में निखार लाये

ग्लिसरीन को स्किन पर लगाने से त्वचा में एक नया निखार आने लगता हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलता हैं और स्किन ग्लो भी करने लगती हैं। यह चेहरे की स्किन से जमी गन्दगी को बाहर निकाल देता हैं। ग्लिसरीन चेहरे का रंग गोरा भी बनाता हैं। यह टोनर की तरह काम करता हैं, जिससे स्किन से काले धब्बे गायब हो जाते हैं।

6. धूप में झुलसी त्वचा को ठीक करे

गर्मियों के दिनों में तेज़ धूप के कारण घर से बाहर निकलने पर स्किन काली दिखाई देने लगती हैं। तेज़ धूप के कारण आपको सनबर्न की समस्या हो जाती हैं। जिसे दूर करने के लिए रात को सोने से पहले नारियल के तेल में थोड़ा सा ग्लिसरीन मिला कर स्किन पर लगाये। फिर सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो कर साफ करले। इस उपाय को एक हफ्ते तक रोजाना अजमाए। इससे सनबर्न से छुटकारा पाने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैं।

7. स्किन की गंदगी को साफ़ करे

यह नेचुरल cleanser का भी काम करता हैं। रात को सोने से पहले ग्लिसरीन और गुलाबजल के मिश्रण को चेहरे पर लगाये और सुबह होते ही इसे पानी से धो कर साफ करले। गुलाब जल में ग्लिसरीन को मिला कर चेहरे पर लगाने से चेहरे की स्किन से धूल-मिट्टी आदि साफ हो जाती हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से चेहरे पर गुलाबों जैसा निखार आ जायेगा।

8. फटी एड़ियाँ जल्दी भरे

गर्मियों और सर्दियों दोनों ही मौसम में पैरों की एड़ियाँ फटने लगती हैं। फटी एड़ियों की वजह से आपकी सुन्दरता में दाग लगता हैं। इसलिए रात को सोने से पहले ग्लिसरीन को फटी एडियों में लगाये और मोज़े पहन कर सो जाये। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से फटी एडियाँ ठीक हो जाती हैं।

9. फटी त्वचा से छुटकारा दिलाये

नारियल के तेल में 2 चम्मच ग्लिसरीन मिला कर त्वचा पर लगाये। इस मिश्रण को छोटे बच्चे से लेकर बुज़ुर्ग तक अपने फटे हुए हाथ-पैरों की स्किन पर लगा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में सुबह शाम इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने से त्वचा मुलायम बनी रहती हैं। लेकिन इसे लगाने से पहले हाथ और पैरों को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *