बच्चो में दांत निकलने के लक्षण व उपचार क्या है?

Share

नवजात जब छः से सात महीने का हो जाये तो उसके दांत निकलने लगते हैं। लेकिन कई बच्चे ऐसी भी होते हैं, जिनके दांत काफी देर बाद निकलते हैं। बच्चो में दांत निकलने के लक्षण व उपचार क्या है

जब बच्चे के दांत निकलने लगते हैं तो यह समय बच्चे के माँ-बाप के लिए बहुत ही मुश्किलों से भरा होता हैं। क्योंकि जब बच्चे के दांत निकलते हैं तो बच्चा बहुत ज्यादा परेशान और बैचैन रहने लगता हैं।

Symptoms of teething in babies in hindi

बच्चे के दांत जब निकलते हैं तो बच्चे के मूंह में कई सारी दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। इससे बच्चा काफी ज्यादा कमजोर और चिडचिडा भी हो जाता हैं। कई मर्तबा सही जानकारी न होने की वजह से बच्चे को इन्फेक्शन भी हो जाता हैं।

बच्चे के दूध के दांत जब निकलने लगते हैं तो निचे बताये गये लक्षण दिखाई देते हैं। आइये जानते हैं वह कौन से लक्षण हैं, जिससे पता चल सके की बच्चे के दांत अब निकलने लगे हैं।

छोटे बच्चे के दांत निकलने के लक्षण और संकेत

1. बिना वजह से रोते रहना

बच्चों के जब दांत निकलते हैं तो वह बिना किसी वजह से जोर जोर से रोते रहते हैं। जिसकी वजह से उनके माता पिता को कुछ समझ ही नहीं आ पाता हैं, आखिर नवजात बच्चा रो क्यों रहा हैं।

2. नींद पूरी नहीं लेते हैं

बच्चों को दर्द महसूस होता हैं, जिसकी वजह से नवजात ठीक तरह से सो नही पाता हैं। जिसके कारण उनका रोना और चिड़चिड़ापन और भी अधिक बढ़ जाता हैं।

3. आँखों को मसलना

कई बार इससे बच्चे की आँखों में दर्द होने लगता हैं, जिसके कारण बच्चे अपनी आँखों को बार-बार मसलते रहते हैं।

4. बच्चा हो जाता हैं चिड़चिड़ा

जब बच्चे के दांत निकलते हैं तो वह काफी ज्यादा चिड़चिड़ा हो जाता हैं। क्योंकि उसके मसूड़ों में काफी ज्यादा दर्द रहता हैं और मूंह में परेशानी रहती हैं, ऐसे में बच्चे का चिड़चिड़ा होना स्वभाविक हैं। यह समस्या तब सबसे ज्यादा होती हैं, जब बच्चे का सबसे पहला दांत निकलता हैं और दाढ़ दिखाई देने लग जाती हैं।

5. गले को रगड़ना

अगर छोटा बच्चा अपने गले को बार-बार रगड़ रहा हैं तो इसका मतलब उसके मूंह में दर्द हो रहा हैं। जो की दांत निकलने का संकेत हैं।

6. बुखार आने की समस्या

दांत निकलने पर यह देखा जाता हैं बहुत से छोटे बच्चों को बुखार हो जाता हैं। लेकिन यह बुखार 2 दिनों से ज्यादा रहे तो बच्चे को डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

7. पेट में दर्द होना

बच्चे के दांत आने पर पेट में भी दर्द होने की समस्या हो सकती हैं और उसे दस्त भी लग सकते हैं।

8. किसी भी चीज़ को मूंह में डाल कर काटना

जब बच्चे के दांत निकल रहे होते हैं तो वह अपने मूंह में किसी भी चीज़ को डाल कर उसे काटने लगता हैं। वह ऐसा इसलिए करता हैं क्योंकि उसके मसूड़ों में खुजली और दर्द हो रही होती हैं, जिससे वह आराम पाना चाहता हैं और किसी भी चीज़ को मूंह में डाल कर काटने लगता हैं। जिससे उसे थोड़ा आराम महसूस होता हैं।

9. मसूडो में सूजन होना

बच्चे के जिस जगह पर दांत उग रहे होते हैं, उस स्थान पर थोड़ी सी सूजन दिखाई देने लगती हैं।

पढ़ना मत भूलना:

छोटे बच्चों के दांत निकलने पर होने वाले दर्द का घरेलु उपाएं

बच्चे के दांत निकलने पर होने वाले दर्द को कम करने के उपाय और घरेलु नुस्खे :-

  • तुलसी के पत्तों के रस में शहद मिला कर बच्चे को कुछ दिनों तक लगातार पिलाने से, बच्चे के दांत बिना किसी परेशानी के निकल आते हैं।
  • बच्चे के जब दांत निकल रहे हो तो उन्हें गाजर का रस पिलाये। इससे उन्हें दांत निकलने के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती हैं, साथ ही जो दूध वे पी रहे होते हैं, वह भी आसानी के साथ हजम हो जाता हैं।
  • 2 चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में डाले और इस पानी को उबाल ले। इसे बच्चे को दिन में 4 बार पिलाए। आप चाहे तो सौंफ को दूध में भी मिक्स करके पिला सकती हैं। इससे दांत निकलने के दौरान होने वाले दर्द से आराम मिलता हैं।
  • बच्चे को रोजाना 2 चम्मच अंगूर का रस पिलाने से भी दांत आसानी के साथ निकल आते हैं।
  • आंवले की जूस को मसूड़ो पर हल्के हाथों से रगड़े। इससे बच्चे के दांत बिना किसी दिक्कत के आसानी से निकलने लगते हैं।
  • बच्चे के मसूड़ो पर हल्के हाथों से शहद मलने से भी दांत निकलने पर होने वाले दर्द से आराम मिलता हैं।

इन बातों का भी रखे ध्यान

  • जब बच्चे के दांत निकल रहे होते हैं तो उस दौरान हमेशा घर के फर्श को साफ रखना चाहिए। क्योंकि बच्चा फर्श पर पड़ी चीजों को उठा कर मूंह में डालने लगता हैं। जिससे उसके मूंह में बैक्टीरिया पनप सकते हैं और उसे बीमार कर सकते हैं।
  • जब बच्चे के दांत निकल रहे हो तो उन्हें उबला हुआ सेब, मैश किया हुआ केला, संतरे का रस, पतली खिचड़ी आदि खिलाना चाहिए।
  • बच्चे के दांत निकलने के दौरान उनके हाथों में बिस्कुट, गाजर जैसी चीज़ों को दे देना चाहिए। क्योंकि जब उन्हें दर्द महसूस होगा तो हाथ में पड़ी इन चीज़ों को चबायेंगे और मसूड़ो में होने वाली खुजली से भी आराम मिलेगा और यह चीज़े कठोर और नर्म दोनों ही होती हैं।
  • अगर आपके बच्चे में ऊपर बताये गये लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो यह संकेत हैं की आपके बच्चे के दूध के दांत निकल रहे हैं। अगर बच्चा बहुत ज्यादा परेशान कर रहा हैं तो डॉक्टर से दिखाए।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *