सबसे असरदार व्यंजन जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है

Share

कई महिलाओं को माँ बनने में कठनाई का सामना करना पड़ता हैं। वैसे तो महिलाओं में बांझपन जैसी समस्या कई कारणों से हो सकती हैं।

लेकिन विशेषज्ञो के अनुसार कई सारे ऐसे खाद्य पदार्थ और फ़ूड हैं, जिनके नियमित सेवन से महिलाओं की प्रजनन क्षमता में वृद्धि की जा सकती हैं।

इन आहार को खाने से स्त्रियों को बांझपन की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। हर स्त्री का यही सपना होता हैं की वह माँ बने। इसलिए आज हम आपको खाने वाली ऐसी चीजों और फ़ूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाने से महिलाओं में गर्भवती होने की सम्भावना बढ़ जाती हैं।

Fertility badhane ke liye kya khaye

अगर आप गर्भवती होना चाहती हैं और अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाना चाहती हैं तो निचे बताये गये खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में जरूर शामिल करे। यह फ़ूड स्त्रियों की फर्टिलिटी को बढ़ाते हैं, जिससे उन्हें गर्भधारण करने में आसानी होती हैं।

महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले बेहतरीन खाद्य पदार्थ

1. लहुसन

लहसुन को पोषक तत्वों का खज़ाना माना गया हैं। यह फर्टिलिटी को बढ़ाने का काम करता हैं। इसमें सेलेनियम ज्यादा मात्रा में होता हैं जो गर्भपात होने के खतरे को कम कर देता हैं। इसलिए लहसुन के सेवन से गर्भवती होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं।

2. बादाम

अगर आप माँ बनना चाहती हैं तो आपको बादाम जरूर खाना चाहिए। इसमें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं। जो आपकी फर्टिलिटी को बढ़ा देते हैं।

3. अंडा

जी, हाँ अंडे भी प्रजनन शक्ति को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। अंडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी, फोलिक और कोलिन जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए जो महिलाएं गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें अपने भोजन में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए।

4. ब्रोकोली

ब्रोकोली यानि की हरी गोभी में फोलिक एसिड, आयरन और जरूरी न्यूट्रीएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा ब्रोकोली में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। जिससे अंडाशय को अंडे के विकास और निषेचन की प्रक्रिया में मदद मिलती हैं। इसलिए प्रेगनेंसी की प्लानिंग बनाने वाली स्त्रियों को ब्रोकोली जरूर खाना चाहिए।

5. कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्भवती होने में मदद करते हैं। । हालाँकि इन बीजों में जिंक होता है जो भ्रूण अवस्था में कोशिका विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

6. कॉड लीवर ऑयल

कॉड लीवर ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता हैं जो बॉडी की फर्टिलिटी से सम्बंधित हॉर्मोन्स को कण्ट्रोल करता हैं, जिससे स्त्रियों की बाँझपन की समस्या दूर होती हैं। वैसे भी ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर की कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता हैं।

7. केला

केले के सेवन से पीरियड्स रेगुलर समय पर आते हैं। केले में विटामिन बी6 पाया जाता हैं जो मासिक धर्म को नियमित समय पर लाने में मदद करता हैं। इसके अलावा यह विटामिन महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाता हैं, जिससे उन्हें जल्दी गर्भवती होने में मदद मिलती हैं।

8. आलू

जो महिला गर्भवती होने की योजना बना रही हैं, उन्हें अपने भोजन में आलू जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन ई और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह कोशिका विभाजन को बढ़ाता हैं और इस तरह से एक हेल्दी डिम्ब के उत्पादन के मौके को बढ़ाता हैं।

9. हरी पत्तेदार सब्जियां

इनमे फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। आयरन गर्भवती होने के लिए बहुत ही जरूरी तत्व होता हैं। आयरन एक मजबूत एंड्रोमैट्रियल लाइनिंग के विकास के साथ ही युग्मनज़ (गर्भाशय की तीसरी परत) को गर्भाशय से जोड़ने में मदद करता हैं।

10. जैतून का तेल

जैतून का तेल यानि की ओलिव ऑयल हेल्दी बॉडी और हार्ट के लिए जाना जाता हैं। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट होता हैं जो शरीर की सूजन को दूर करता हैं। इसके सेवन से गर्भवस्था में आसानी होती हैं।

11. अनार

अनार एक ऐसा चमत्कारी फल हैं, जो न सिर्फ महिलाओं की कामेक्षा को बढ़ाता हैं, बल्कि पुरुषो की यौन कमजोरी को भी दूर करता हैं। इसलिए महिलाओं और पुरुषो को अनार का सेवन नियमित रूप से करते रहना चाहिए। अनार स्त्री और पुरुष दोनों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने का काम करता हैं।

12. मिर्च

मिर्च आपके शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाती हैं, जिससे प्रजनन तंत्र को साफ़ खून पहुचाने में मदद मिलती हैं। मिर्ची शरीर में endorphins हॉर्मोन के उत्पादन को बढ़ाती हैं, जिससे टेंशन दूर करने में मदद मिलती हैं। जब आप तनाव मुक्त होती हैं तो आपकी प्रजनन क्षमता निश्चित रूप से बढ़ने लगती हैं। इसलिए अपने भोजन में मिर्ची को जरूर शामिल करे।

13. खट्टे फल खाए

गर्भधारण की चाहत रखने वाली महिलों को खट्टे फल जरूर खाने चाहिए। खट्टे फलों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता हैं जो अंडाशय से अंडे को निकलने में मदद करता हैं।

14. हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल भोजन में रंग और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की इस भारतीय मसाले में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपकी फर्टिलिटी को बढ़ा देते हैं, जिससे बांझपन की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।

15. सैल्मन मछली

अगर आप नॉन-वेजीटेरियन हैं और अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाना चाहिए तो डाइट में सैल्मन मछली को जरूर शामिल करे। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं। जो फर्टिलिटी को बढ़ा कर गर्भधारण करने में मदद करता हैं।

16. अलसी

इसमें भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता हैं जो स्त्रियों की बांझपन की समस्या से मुक्ति दिलाता हैं।

17. अनानास

अनानास में मैंगनीज होता हैं। मैंगनीज शरीर में प्रजनन हॉर्मोन्स के निर्माण में सहायक माना जाता हैं। शरीर में मैंगनीज की कमी की वजह से भी बांझपन की समस्या हो सकती हैं। इसलिए अपने आहार में अनानास को जरूर शामिल करे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *