स्वस्थ बालों के लिए सबसे अच्छा पोषक तत्व वाला आहार

Share

बालों की अच्छी सेहत के लिए कच्ची सब्जियां और इसका जूस पीना बहुत ही फायदेमंद रहता हैं। इससे आप अपने बालों को घना, काला और शाइनी भी बना सकते हैं। स्वस्थ बालों के लिए सबसे अच्छा पोषक तत्व वाला आहार

एक्सपर्ट्स मानते हैं की कुछ खास किस्म के फल, सब्जी आदि को खाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती हैं। इसके अलावा इनका जूस पीना भी बालों की सुन्दरता के लिए फायदेमंद होता हैं।

Hair growth ke liye kya khaye in hindi

आइये जानते हैं ऐसे फल, सब्जियों के बारे में जिनसे बाल हेल्दी बनते हैं। आप बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इनका जूस भी पी सकते हैं।

बालों की ग्रोथ बढ़ाने वाले हेल्दी जूस, सब्जियां और फल

1. एलोवेरा

एलोवेरा स्किन से लेकर बालों तक हीलिंग का काम करता हैं। एलोवेरा जूस पीना समूचे शरीर के लिए फायदेमंद होता हैं। यह स्किन को सॉफ्ट बनाता हैं।

बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने के लिए आप एलोवेरा जूस पीजिये। एलोवेरा की पत्तियों में विटामिन सी, ई और बीटा कैरोटीन, विटामिन B1, B2, B3, B6 के अलावा कॉपर, जिंक और आयरन पाए जाते हैं।

एलो वेरा बॉडी की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होता हैं। कई ऐसे मामले देखे गये हैं की जिसमे बालों का झड़ने की वजह कमजोर इम्युनिटी होती हैं।

2. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी रसीला और विटामिन्स से भरपूर टेस्टी फल हैं। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता हैं और हेयर फोलिकल भी सुरक्षित रहते हैं। इसे खाने से बाल मजबूत, घने और मुलायम बनते हैं और यह बालों का नेचुरल कलर बरकरार रखने में मदद भी करता हैं।

3. कीवी

कीवी विटामिन सी का खज़ाना हैं। विटामिन सी को बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट माना गया हैं। यह (हेयर फॉलिकल) को धुप, धुल और पोल्यूशन से सुरक्षा प्रदान करता हैं।

जो बाल गिरने की सबसे बड़ी वजह माने जाते हैं। कीवी को खाने से बॉडी की इम्युनिटी मजबूत बनती हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनोइड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इसमें कॉपर और मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं जो बालों के पिगमेंटेशन के साथ ही उनके ग्रोथ को बढ़ाने के लिए जरूरी हैं।

4. पालक

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए पालक खाना अच्छा रहता हैं। इसमें विटामिन सी, K, फोलेट, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर और बीटा-कैरोटीन मौजूद होते हैं।

पालक को खाने या फिर इसका जूस पीने से बालों की सभी प्रकार की समस्याओं का निदान किया जा सकता हैं।

5. खीरा

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी तत्व हैं। यह खीरे में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, इसके अलावा खीरे में मैग्नीशियम और बीटा-कैरोटीन भी उपस्थित रहते हैं। फ्लेवोनोइड्स हेयर फॉलिकल्स की समस्या को दूर करके उसे शाइनी, हेल्दी और सॉफ्ट बनाता हैं।

6. अमरुद

अमरुद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कैरोटीनोइड्स, लाइकोपिन, (ल्यूटिन) और (करिपटोकसानथिन) होता हैं। इसके सेवन से बाल न सिर्फ लम्बे बनते हैं बल्कि यह उन्हें घना और मुलायम बनाने में सहायता करता हैं।

7. धनिया

पालक की भांति धनिये में भी आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। यह शरीर में आयरन को बैलेंस करके महिलाओं में गिरते बालों की समस्या को दूर करने में मदद करता हैं।

इसमें कॉपर पाया जाता हैं जो बालों का पिगमेंटेशन को मैनेज करता हैं। इसमें मैंगनीज, एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनोइड्स होते हैं जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की स्ट्रेस बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह माना गया हैं।

8. प्याज

बायोटिन, विटामिन हेयर ग्रोथ के लिए जरूरी माने जाते हैं। कॉपर पिगमेंटेशन के लिए जरूरी होता हैं। प्याज में एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो इन्फेक्शन को दूर करता हैं।

बालों की प्रॉब्लम होने पर सिर में प्याज का रस लगाने या प्याज को घीसने की सलाह दी जाती हैं। इसका रस जब बालों की जड़ो में पहुचता हैं तो यह बालों को बढ़ने में सहायक होता हैं।

9. गाजर

गाजर में प्याज के जितना ही बायोटिन और विटामिन होते हैं। इसलिए इसे भी बालों को बढ़ाने वाला माना जाता हैं। 100 ग्राम गाजर रोजाना खाने से 20% बायोटिन की पूर्ति हो जाती हैं। इसलिए बालों को मजबूत, चमकदार और घना बनाने के लिए गाजर का जूस पीना आपके लिए लाभकारी रहता हैं।

10. लहसुन

इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो इन्फेक्शन को दूर करते हैं। बालों की जड़ो से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या में लहसुन का रस स्कैल्प पर लगाने से लाभ मिलता हैं।

लहसुन के रस से बालों की मालिश करने से बाल हेल्दी बनते हैं। लहसुन में सेलेनियम पाया जाता हैं जो बालों को हेल्दी बनाये रखता हैं। जल्दी से बालों को बढ़ाने के लिए कच्चे लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *