प्रेगनेंसी में एप्पल खाने के फायदे

Share

गर्भवती महिला को सेब जरूर खाना चाहिए। गर्भावस्था के समय सेब खाने से न सिर्फ गर्भवती स्त्री को फायदा होता हैं, बल्कि सेब होने वाले बच्चे के विकास में भी मदद करता हैं।प्रेगनेंसी में एप्पल खाने के फायदे

प्रेगनेंसी पीरियड में गर्भवती महिला को कई सारे न्यूट्रीएंट्स की आवश्यकता होती हैं, जिसे वह सेब खा आसानी से प्राप्त कर सकती हैं।

Benefits of apple in pregnancy in hindi

गर्भवती महिला को एक दिन में 2 सेब जरूर खाना चाहिए। आइये जानते हैं गर्भावस्था के दिनों में सेब खाने के फायदे क्या हैं?

गर्भवस्था के समय सेब खाने के फायदे जानिए

1. बॉडी की इम्युनिटी को मजबूत बनाये

सेब में विटामिन सी होता हैं जो माँ और उसके होने वाले बच्चे के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। जिससे माँ और उसके होने वाला बच्चा कई सारी बिमारियो से बचे रहते हैं।

2. हाजमा दुरुस्त बनाये

इसमें फाइबर ज्यादा मात्रा में होता हैं और यह मेटाबोलिज्म को तेज़ बनाता हैं। जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता हैं और आपको भोजन को पचाने में आसानी होती है। इसलिए गर्भावस्था के दिनों में सेब खाने से कब्ज़ होने की समस्या से आराम मिलता हैं।

3. कैल्शियम का स्रोत

गर्भवती महिला को कैल्शियम की काफी ज्यादा जरूरत होती हैं। क्योंकि कैल्शियम भ्रूण की हड्डियों के विकास के लिए जरूरी होता हैं। इसलिए प्रेग्नेंट वुमन को एप्पल जरूर खाना चाहिए, ताकि बॉडी को कैल्शियम की प्राप्ति हो सके।

4. खून बढ़ाए

गर्भावस्था के समय गर्भवती महिलाओं में खून की कमी यानि एनीमिया की बीमारी होने का ख़तरा ज्यादा रहता हैं। सेब में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं जो शरीर में खून की वृद्धि करता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को एप्पल जरूर खाना चाहिए, ताकि शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सके। जिससे माँ और होने वाला बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य रह सके।

पढ़ना मत भूलना:

5. दिल की बिमारियों से बचाए

प्रेगनेंसी पीरियड में गर्भवती महिलों को ब्लड प्रेशर और एसिडिटी की समस्या ज्यादा रहती हैं, जिसके कारण उन्हें हार्ट बर्न की प्रॉब्लम भी हो सकती हैं। परन्तु जब आप रोजाना सेब खाती हैं तो आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं। सेब के सेवन से दिल की बीमारियाँ होने का ख़तरा भी काफी कम हो जाता हैं।

6. शरीर की अंदरूनी सफाई करे

गर्भवती स्त्रियों को यह सलाह दी जाती हैं की वह मरकरी वाले फ़ूड को न खाए। क्योंकि मरकरी भ्रूण के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होता हैं। गर्भावस्था के दिनों में रोजाना सेब खाने से शरीर की अंदरूनी रूप से सफाई हो जाती हैं। इससे शरीर में जमा मर्करी और लेड को बाहर निकालने में मदद मिलती हैं।

7. एनर्जी लेवल बढ़ाए

सेब कुदरत का दिया हुआ तोहफा हैं, यही कारण हैं की इसे सुपर फ्रूट और पॉवर फ़ूड के रूप में जाना जाता हैं। प्रेगनेंसी में एप्पल खाने का फायदा हैं भी हैं की यह बॉडी का एनर्जी लेवल बढ़ा देता हैं। इससे गर्भवती महिला को थकान आदि नहीं होती हैं।

8. अस्थमा होने का ख़तरा कम करे

सेव के सेवन से होने वाले बच्चे को अस्थमा होने का खतरा काफी कम हो जाता हैं। इसके अलावा बच्चा जब बड़ा भी हो जाये तो उसे अस्थमा की समस्या आसानी से नहीं हो पाती हैं। इसलिए गर्भवती महिला को सेव जरूर खाना चाहिए, जिससे उसके होने वाला तंदुरस्त पैदा हो सके।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *