बालों में अंडा लगाने का तरीका और फायदे

Share

आज हम जानेगे अंडे से बने विभिन्न प्रकार के हेयर पैक और इसे बालों में लगाने के फायदे। बालों में अंडा जरूर लगाना चाहिए। बालों में अंडा लगाने का तरीका और फायदे

अंडे से बने हेयर पैक के इस्तेमाल से बालों की कई प्रकार की समस्याएँ जैसे की बालों का गिरना, सिर में रूसी होना, दो मूंहें बाल आदि से निजात मिलती हैं।

अंडे में पाए जाने वाले फैटी एसिड बालों को पोषण प्रदान करते हैं, जिससे बालों का रूखापन दूर होता हैं। आइये जानते हैं बालों में अंडा क्यों लगाना चाहिए?

How to apply egg on hair for silky hair in hindi

बालों में अंडे का इस्तेमाल करने के तरीके और अंडे से बने विभिन्न प्रकार के हेयर पैक और उनसे बालों को होने वाले फायदे आदि के बारे में जानते हैं।

अंडे में विटामिन्स होते हैं जो बालों को टूटना और झड़ना कम कर देते हैं। आइये जानते हैं बालों का झड़ना रोकने के लिए अंडे का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। अंडे के हेयर पैक बनाने के तरीके और इससे होने वाले फायदे।

अंडे से बने हेयर पैक बालों में लगाने के तरीके

1. अंडे के इस्तेमाल से बालों को कंडीशनर करना

एक कटोरी में एक अंडा डालकर अच्छी तरह से फेंट ले। इसे अपने बालों में 3 घंटे तक लगा कर रखे। फिर बालों को नार्मल पानी से धो ले। फिर उसके बाद बालों को अच्छे माइल्ड शैम्पू से धो कर साफ़ करले, जिससे अंडे की बदबू बालों से निकल जाये।

2. बालों में अंडा लगाना

एक अंडे को तोड़ कर बाउल में डाले। उसे ब्रश की सहायता से बालों में लगाये। 30 मिनट के बाद बालों को धो ले। इससे बाल मुलायम और सिल्की बनने लगते हैं। बालों में से अंडे की दुर्गन्ध दूर करने के लिए अच्छे शैम्पू से बालों को धो कर साफ़ करे।

3. अंडा, दही, नारियल का तेल और शहद का मिश्रण

एक अंडे में एक चम्मच शहद, एक चम्मच दही और आधा चम्मच नारियल का तेल मिला कर अच्छी तरह से मिक्स करे। फिर इस हेयर पैक को बालों में लगाये।

इसे बालों में 2 घंटे तक लगा रहने दे। फिर बालों को पानी से धो कर साफ़ करे। आप चाहे तो इस हेयर पैक को रात में लगाये और सुबह उठकर बालों को धोये, इससे आपको ज्यादा लाभ होगा। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता हैं।

4. अंडा और मलाई (क्रीम) का हेयर पैक

अंडा प्रोटीन का सोर्स हैं। जो टूटे हुए (डैमेज्ड) बालों को रिपेयर करता हैं। बालों को मजबूत और सुंदर बनाने के लिए हफ्ते में एक बार अंडे और मलाई (क्रीम) के मिश्रण से बने हेयर पैक का इस्तेमाल करे। इस हेयर पैक को बालो में एक घंटा लगा कर रखे, फिर इसे धो कर साफ़ करले।

5. अंडा और निम्बू के रस से बना हेयर मास्क

एक अंडे में 3 चम्मच निम्बू का रस मिला कर पेस्ट बनाये। इस पेस्ट को बालों में अच्छी तरह से लगाकर रगड़े। इस Egg-Lemon Hair pack को बालों में दो घंटे तक लगा रहने दे। फिर पानी से धो ले और फिर बालों में शैम्पू करे। इस हेयर पैक को हफ्ते में एक बार बालों में जरूर लगाना चाहिए।

6. अंडे में शैम्पू मिला कर लगाये

कई लोगो को अंडे की महक बर्दाश्त नहीं होती हैं, जिसके कारण वह अंडे को बालों में नहीं लगाते हैं। अगर ऐसा हैं तो आप शैम्पू में अंडा मिक्स करके बालों में लगाये और बालों को पानी से धो कर साफ करले। इससे बालों को प्रोटीन की प्राप्ति होगी और बाल मजबूत बनते हैं।

7. अंडे की जर्दी और दही से बना हेयर मास्क

अंडे की जर्दी में दही मिला कर अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट तैयार करे। इस हेयर पैक को ब्रश की सहायता से बालों में लगाये। तकरीबन आधा घंटे के बाद बालों को धो ले। इससे बालों में नयी शाइन आ जाती हैं और यह काफी ज्यादा ख़ूबसूरत दिखाई देने लगते हैं।

8. अंडा और मेहँदी से बना हेयर पैक

मेहँदी में अंडा मिक्स करके पेस्ट बना ले। इसे हफ्ते में एक बार बालों में जरूर लगाये। हिना यानि मेहँदी से बाल सिल्की होने लगते हैं। इसके अलावा इस हेयर पैक के इस्तेमाल से बाल एकदम कोमल और मुलायम भी बन जाते हैं।

9. ओलिव ऑयल और अंडा

एक कटोरे में 3 चम्मच जैतून का तेल (ओलिव ऑयल) और एक अंडा तोड़ कर डाले। फिर इन्हें अच्छी तरह से मिला ले। इस हेयर मास्क को बालों में आधे घंटे तक लगा कर रखे। बालों को धोकर साफ़ करले। इससे बाल चमकदार बनते हैं और बालों का गिरना भी कम हो जाता हैं।

10. एवोकाडो और अंडे की जर्दी से बना हेयर मास्क

एवोकाडो को अच्छी तरह पीस ले और इसे 2 अण्डों की जर्दी के साथ मिक्स करले। इस पेस्ट को पहले बालों के स्कैल्प पर लगाये। फिर बालों में भी अच्छी तरह से लगाये।

इसे बालों में तकरीबन 20 मिनट तक लगा रहने दे। बाद में पानी से धो कर बालों को साफ करले। बालों का झड़ना बंद होने लगता हैं और बालों में नई चमक आती हैं।

बालों में अंडा लगाने के नुकसान

अंडे का सेवन करने या अंडे का हेयर मास्क लगाने के कई फायदों के बावजूद, अपने बालों पर अंडा लगाने के संभावित दुष्प्रभावों से अवगत होना आवश्यक है?

इसके बहुत सारे लाभ हैं, लेकिन इसे ज़्यादा करना या इसका उपयोग करना अक्सर अधिक प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, जिसके परिणामस्वरूप बालों की गुणवत्ता खराब हो सकती है।  तो, विस्तार से समझने के लिए आइए नीचे चर्चा करते हैं कि बालों पर अंडा लगाने के क्या दुष्प्रभाव होते हैं-

  1. इसकी महक थोड़ी उल्टी हो सकती है क्योंकि, अगर इसे ऐसे ही रखा जाए तो बदबू आती है।
  2. अगर बालों में लंबे समय तक लगा रहने दिया जाए तो वह निकल नहीं पता हैं, जिससे बाल सख्त हो जाते हैं।
  3. कच्चे अंडे आसानी से आपको साल्मोनेला संक्रमण बीमारी दे सकते हैं।
  4. अगर अनजाने में बालों पर गर्म पानी डाला जाए तो अंडे पक जाएंगे और बाहर नहीं आएंगे।
  5. कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी हो सकती है और इसके बाद एलर्जी के गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  6. अंडे की सफेदी के सूखने के प्रभाव के कारण कुछ लोगों को खुजली वाली खोपड़ी विकसित हो सकती है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *