डेंगू के मरीज को क्या खाना चाहिए?

Share

आजकल डेंगू और मलेरिया की बीमारी लोगो को काफी ज्यादा हो रही हैं। डेंगू बुखार होने पर सबसे पहले बॉडी में ब्लड प्लेटलेट्स तेज़ी के साथ गिरने लगते हैं। डेंगू के मरीज को क्या खाना चाहिए

जिससे आपका शरीर दिन प्रतिदिन कमजोर होने लगता हैं। आइये जानते हैं की डेंगू बुखार से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?

What should i eat in dengue fever in hindi

ऐसे कौन से फल और आहार हैं, जिन्हें खाने पर डेंगू बुखार से बचने में आसानी होती हैं। साथ ही यह फूड डेंगू के बुखार से आराम भी पहुचाते हैं।

डेंगू बुखार से बचने के लिए इन चीजों को खाना चाहिए

1. नारियल पानी पीजिये

रोजाना कम से कम एक नारियल पानी जरूर पीजिये। क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो ब्लड प्लेट्स को बढ़ाने का काम करते हैं।

2. कद्दू

कद्दू में विटामिन ए और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से बॉडी की इम्युनिटी मजबूत बनती हैं, जिससे डेंगू से बचाव होता हैं।

3. अदरक का सेवन करे

अपने भोजन में अदरक का सेवन करने से डेंगू होने का खतरा कम हो जाता हैं। अदरक को आप सब्जी डाल कर भी खा सकते हैं। या फिर अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े काट कर चूस भी सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो डेंगू के प्रभाव को कम करते हैं।

4. तुलसी के पत्ते

तुलसी की पत्तियों को खाने से भी डेंगू से बचाव होता हैं। इन चमत्कारी पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं। जिससे डेंगू से बचने में आसानी होती हैं।

5. कीवी फल खाए

सभी फलों की तुलना में कीवी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स ज्यादा होते हैं। इसलिए डेंगू होने पर कीवी फल को खाने से लाभ होता हैं।

यह पहाड़ों पर उगने वाला फल हैं जो फाइबर, विटामिन ई, सी, फोलिक एसिड और कैरोटीनोइड्स जैसे तत्वों से भरा हुआ हैं। जो खून में गिरते हुए प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करता हैं। इसलिए डेंगू के मरीज़ को कीवी फल खाने की सलाह दी जाती हैं।

5. आंवला और संतरा

रात को सोने से पहले मिट्टी के बर्तन या कांच के बर्तन में सूखा हुआ आंवला पानी में डाल कर भिगो दे। सुबह खाली पेट इस आंवले वाले पानी को छान कर पीजिये।

इससे बॉडी की इम्युनिटी स्ट्रोंग बनती हैं। जिससे आप डेंगू की समस्या से बचे रहते हैं। आंवला और संतरा दोनों ही विटामिन सी के बढ़िया स्रोत हैं। जो बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। रोजाना एक गिलास ऑरेंज जूस पीने से डेंगू की बीमारी में फायदा होता हैं।

6. टमाटर

इसमें विटामिन सी और लाइकोपीन पाया जाता हैं, जिससे डेंगू के मच्छर के काटने के बाद होने वाली कमजोरी महसूस नहीं होती हैं। साथ ही इसे खाने से शरीर में एनर्जी भी आती हैं।

6. पालक

अपनी डाइट में एक बार एक कटोरी पालक का साग जरूर खाए। पालक विटामिन्स से समृद्ध आहार हैं जो रक्त में गिरते हुए ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाता हैं।

7. मेथी का साग

मेथी के पत्ते बुखार को कम करने में मददगार हैं। मेथी का साग खाने से नींद भी अच्छी आती हैं। मेथी की पत्तियों को पानी में भिगोने के बाद उसका पानी भी पी सकते हैं। मेथी के पाउडर को पानी में घोल कर पीने से भी लाभ मिलता हैं।

8. हल्दी

इसमें करक्यूमिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता हैं जो बॉडी के मेटाबोलिज्म रेट को बढ़ा देता हैं। जिससे डेंगू से बचने में आसानी होती हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *